मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के साथ पौध-रोपण किया

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के साथ पौध-रोपण किया
प्रसिद्ध पर्वतारोही सुश्री अंजना यादव ने भी किया पौध-रोपण, तिरंगा फहराया है सुश्री अंजना ने माउंट यूनम पीक, फ्रेंडशिप पीक और पतालसु पीक पर


ग्वालियर | 
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के स्मार्ट उद्यान में पूर्व मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल के साथ करंज का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रसिद्ध पर्वतारोही एवं खिलाड़ी सुश्री अंजना यादव के साथ गुलमोहर का पौधा भी रोपा। मुख्यमंत्री श्री चौहान अपने संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौध-रोपण करते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा वृक्षारोपण को जन-आदोंलन बनाने के लिए निरंतर आव्हान और प्रयास किया जा रहा है। सुश्री अंजना यादव ने कबड्डी, बेस बॉल, हेंड बॉल, साफ्ट बॉल, सर्किल कबड्डी और खो-खो आदि खेलों में पाँच राष्ट्रीय पदक प्राप्त किए हैं।
सुश्री अंजना यादव मूलत: रायसेन जिले के दीवानगंज की रहने वाली हैं। वे वर्तमान में टीआईटी संस्थान से बीटेक कर रही हैं। सुश्री यादव ने माउंट यूनम पीक 20 हजार फीट, फ्रेंडशिप पीक 16 हजार 345 फिट और पतालसु पीक 14 हजार फीट की चोटी पर तिरंगा फहराया है। सुश्री यादव का अफ्रीका के किलिमंजारो और यूरोप के एल्ब्रोस पीक पर तिरंगा फहराने का प्लान है। माउंट एवरेस्ट पर भी 2023 में सुश्री अंजना यादव तिरंगा फहराने की योजना बना रही हैं। पौध-रोपण के समय उनकी बहन सुश्री प्रिया यादव भी साथ थी।
करंज का पौधा आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज के पौधे का इस्तेमाल धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। गुलमोहर को विश्व के सुंदरतम वृक्षों में से एक माना जाता है। गुलमोहर की पत्तियों के बीच बड़े-बड़े गुच्छों में खिले फूल, इस वृक्ष को अलग ही आकर्षण प्रदान करते हैं। गर्मी के दिनों में गुलमोहर के पेड़ पत्तियों की जगह फूलों से लदे हुए रहते हैं। यह औषधीय गुणों से भी समृद्ध है।
Popular posts
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट का गौचर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत*
चित्र
थाना बहोरीबंद पुलिस की अवैध शराब व्रिक्रय करने वालो पर की ताबडतोड कार्यवाही , आबकारी एक्ट के तहत 06 प्रकरण पंजीबद्ध
चित्र
गैरसैंण में स्थाई राजधानी की मांग को लेकर पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में जनचेतना अभियान जारी, 9 नवंबर को कर्णप्रयाग में धरना प्रदर्शन
चित्र
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर देहरादून जा रहे 15 सदस्यीय दल का गौचर में हुआ स्वागत*
चित्र
जिलाधिकारी ने लोनिवि और रेखीय विभागों को सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त कर फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*
चित्र