अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर आशा वर्कर्स को किया गया सम्मानित
अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर आशा वर्कर्स को किया गया सम्मानित                              ।                बराड़ा(जयबीर राणा थंबड़)  
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान के तहत सेवा ट्रस्ट यू के (इंडिया) के द्वारा सीएससी बराडा 46 आशा वर्कर्स को कोरोना काल और सामाजिक कार्यो में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया| सम्मान समारोह की अध्यक्षता ट्रस्ट सदस्य गुरदेव सिंह बराडा ने की| उन्होंने आशा वर्कर्स को संबोधित करते हुए कहा कि सभी सदस्यों ने कोरोना काल में जो कार्य किये वो बहुत ही सहरानीय है| सभी सदस्यों ने इस काल में समाज के  लिए अपने स्वस्थ की परवाह न करते हुए अपने कर्तव्य को पूर्ण निष्ठा से निभाया| स्टेट इ-लर्निंग कोआर्डिनेटर पवन पराशर ने महिलाओ को सम्बोधित करते हुए बताया कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। हर साल दुनिया भर में यह दिन 8 मार्च को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं को समर्पित है। आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है। ये दिन इन्हीं उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है। इसके अलावा इस दिन का मकसद महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरुकता फैलाना भी है ताकि उन्हें उनका हक मिल सके और वह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें। अपनी संस्था कि तरफ से उनके बच्चो को इनकी शिक्षा में हर संभव मदद का आश्वासन दिया| उन्होने बताया कि संस्था समाज में रक्तदान, शिक्षा, स्वस्थ्य और करियर काउंसलिंग के  कार्य करने में हमेशा तत्पर है| संस्था ने अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से समस्त सदस्यों को डाबर का गिफ्ट पैक  उपहार स्वरूप भेंट किया| इस अवसर पर डॉ अभिषेक रोहिला, डॉ वंदना, एएनएम उषा, दीप्ती, दलजीत, फेसिलेटर सरोज, आशा वर्करस नरेंदर कौर, दविंदर कौर, दर्शना उपस्थित रहे|
Popular posts
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट का गौचर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत*
चित्र
थाना बहोरीबंद पुलिस की अवैध शराब व्रिक्रय करने वालो पर की ताबडतोड कार्यवाही , आबकारी एक्ट के तहत 06 प्रकरण पंजीबद्ध
चित्र
गैरसैंण में स्थाई राजधानी की मांग को लेकर पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में जनचेतना अभियान जारी, 9 नवंबर को कर्णप्रयाग में धरना प्रदर्शन
चित्र
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर देहरादून जा रहे 15 सदस्यीय दल का गौचर में हुआ स्वागत*
चित्र
जिलाधिकारी ने लोनिवि और रेखीय विभागों को सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त कर फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*
चित्र