भाजपा पार्टी 27 फरवरी को चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस पूर्ण श्रद्धा से मनाएगी:- राजेश बतौरा
भाजपा पार्टी 27 फरवरी को चंद्रशेखर आजाद   का बलिदान दिवस पूर्ण श्रद्धा से मनाएगी:- राजेश बतौरा

बराड़ा 22 फरवरी(जयबीर राणा थंबड़)

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा की अध्यक्षता में  रेस्ट हाउस मुलाना मे किया गया ।जिसमें आगामी 27 फरवरी 2022 को चंद्रशेखर आजाद जी के बलिदान दिवस को जिला किसान मोर्चा के तत्वाधान में पूर्ण श्रद्धा एवं उत्साह से मनाने का निर्णय किया गया। इस बैठक में मुलाना विधानसभा व जिला के प्रमुख कार्यकर्ता सहित भाजपा के सभी प्रकोष्ठ एवं मोर्चे के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष राजेश बतोरा ने बताया कि किसान मोर्चा की जिला टीम की देखरेख में महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद जी के बलिदान दिवस पर  देवी भवन मुलाना के परिसर में 27 फरवरी 2022 को दोपहर 2:00 बजे एक विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर चंद्रशेखर आजाद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व सहित उनके बलिदान  से नई पीढ़ी को परिचित करवाया जाएगा। इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता विशेषकर भारी संख्या में किसान भाग लेंगे ।इस कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी मोर्चों का विशेष योगदान रहेगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा सहित जिला महामंत्री कृष्ण राणा, ललित चौधरी, पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा, किसान मोर्चा अध्यक्ष अनिल राणा,जिला विस्तारक सुभाष गोयल, रामवीर चौहान, जसमेर राणा, अशोक जैन, प्रवेश मेहंदीरत्ता, जरनैल सिंह ,लाभ सिंह ,राजबीर हरडा़, हरपाल सिंह, रामकरण, राजेश, सौरभ वालिया,अमोलक सिंह, गौरव सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Popular posts
छात्र छात्राओं ने वैक्सिंग के दो डोज लगाने का दिया संदेश
चित्र
सरगुजा में फिर सजेगा खेलों का महाकुंभ - राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2025 की तैयारियां पूर्ण
चित्र
गैरसैंण में स्थाई राजधानी की मांग को लेकर पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में जनचेतना अभियान जारी, 9 नवंबर को कर्णप्रयाग में धरना प्रदर्शन
चित्र
शिव क्षेत्र फलसूंड सड़क मार्ग SH 65 पर भोमिया जी थान के पास सड़क हादसा।
चित्र
जिलाधिकारी ने लोनिवि और रेखीय विभागों को सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त कर फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*
चित्र