जिले में बूथ स्तर पर भाजपा मनाएगी श्रद्धेय अटल जी की जयंती

 जिले में बूथ स्तर पर भाजपा मनाएगी श्रद्धेय अटल जी की जयंती



होशंगाबाद। 25 दिसम्बर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती को भारतीय जनता पार्टी जिला होशंगाबाद बूथ स्तर पर मनाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री माधवदास अग्रवाल ने बताया कि जिले के 22 मण्डलों के प्रत्येक बूथ केन्द्रों पर पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता अटल जी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। साथ ही मंडलों में सुशासन दिवस पर आमजन कल्याण हेतु समर्पित लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की व्यापक चर्चा करेंगे। जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने बताया कि इस दौरान अटल जी की कविताओं का काव्य पाठ, धारा 370 की समाप्ति एवं राष्ट्रीय एकता व अखण्डता से ओतप्रोत कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे। मंडल स्तर पर अस्पतालों, वृद्धाश्रमों एवं सेवा बस्तीयों में फल वितरण किये जाएगें। वहीं मंडल में कोविड काल में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों का सुशासन सम्मान भी किया जाएगा।  
Popular posts
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट का गौचर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत*
चित्र
थाना बहोरीबंद पुलिस की अवैध शराब व्रिक्रय करने वालो पर की ताबडतोड कार्यवाही , आबकारी एक्ट के तहत 06 प्रकरण पंजीबद्ध
चित्र
सारणी बोरी घाट मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त
चित्र
गैरसैंण में स्थाई राजधानी की मांग को लेकर पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में जनचेतना अभियान जारी, 9 नवंबर को कर्णप्रयाग में धरना प्रदर्शन
चित्र
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर देहरादून जा रहे 15 सदस्यीय दल का गौचर में हुआ स्वागत*
चित्र