सारनी बंद को सफल बनाने पहुंचे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ कृष्णा मोदी।
सारनी बंद को सफल बनाने पहुंचे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ कृष्णा मोदी।

बैतूल/सारनी। कैलाश पाटील

सतपुड़ा व्यापारी संगठन द्वारा सारनी का अस्तित्व बचाने के लिए 14 दिसंबर 2021 को सारनी बंद का आह्वान किया गया था। जिसके तहत संपूर्ण नगरपालिका सारनी क्षेत्र के व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सुबह लगभग 11:30 बजे सभी व्यापारी शॉपिंग सेंटर सारनी में अंबेडकर की मूर्ति के सामने जमा हुए और वहां से मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिखा। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार, नगर पालिका सारणी अध्यक्ष आशा महेंद्र भारती उपस्थित थे। व्यापारियों ने नायब तहसीलदार को सारनी बचाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। कार्यक्रम के बीच में धारा 144 को लेकर तहसीलदार और व्यापारियों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, बाद में पता चला कि धारा 144 लगाई ही नहीं गई है।  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉक्टर कृष्णा मोदी उपस्थित हुए, उन्होंने सारनी वासियों को पॉलिटिकल पार्टी छोड़कर सारनी वाला बनकर आंदोलन करने की हिदायत दी और कहा कि अगर आप लोग एक नहीं हुए तो शहर यूं ही बर्बाद होता रहेगा। वहीं डॉ कृष्णा मोदी ने भी पोस्ट कार्ड मुख्यमंत्री के नाम पर लिखा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉक्टर कृष्णा मोदी की उपस्थिति में विभिन्न व्यापारियों ने अपने विचार सारनी को लेकर प्रकट किए। सारनी को बचाने का आह्वान किया और मुख्यमंत्री के नाम पोस्ट कार्ड भी लिखा। अब देखना यह है कि व्यापारियों का यह बंद कितना सफल होता है, क्योंकि सारनी शहर भारत का एकमात्र ऐसा शहर है जो दिन प्रतिदिन उजड़ता ही जा रहा है। वहीं कार्यक्रम के दौरान शहर के विभिन्न गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति भी बनी रहीं।