मा0 रोल प्रेक्षक/मण्डलायुक्त द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु दावे तथा आपत्तियांं के निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की गयी
कौशाम्बी, की खबरें                                                  -
मा0 रोल प्रेक्षक/मण्डलायुक्त द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु दावे तथा आपत्तियांं के निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की गयी

मा0 रोल प्रेक्षक/मण्डलायुक्त प्रयागराज श्री संजय गोयल द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु दावे तथा आपत्तियांं के निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की गयी। 
मा0 रोल प्रेक्षक/मण्डलायुक्त ने ई0आर0ओ0/उपजिलाधिकारियों से विधानसभावार प्राप्त फार्म-06, 07 एवं 08 की फीडिंग/निस्तारण की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए मतदान केन्द्रवार प्राप्त फार्मों की समीक्षा करने एवं प्राप्त फार्म-07 का पुनः सत्यापन कराने के निर्देश दिये। उन्होंने प्राप्त फार्म-07 के निस्तारण में नोटिस अवश्य जारी के भी निर्देश दिये तथा ऑनलाईन प्राप्त फार्मो की गहनता से जांच कर ही आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कन्ट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की जानकारी प्राप्त करते हुए निस्तारण पंजिका का अवलोकन भी किया।  
मा0 रोल प्रेक्षक/मण्डलायुक्त ने निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।

निष्पक्ष एवं पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव कराना हमारी पूर्ण जिम्मेदारी है-मा0 रोल प्रेक्षक

मा0 रोल प्रेक्षक/मण्डलायुक्त ने निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ सम्राट उदयन सभागार में बैठक की। बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मा0 रोल प्रेक्षक/मण्डलायुक्त को अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर मण्डलायुक्त ने कहा कि समस्याओं को लिखित रूप में उपलब्ध करा दिया जाय। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान अवश्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव कराना हमारी पूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में यदि कोई कमी पायी जाती है तो उसका शत-प्रतिशत निस्तारण अवश्य किया जायेगा। 
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विधानसभावार प्राप्त फार्म-06, 07 एवं 08 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।  
                                                       
ऑपरेशन कायाकल्प के तहत शेष रह गये कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी श्री शशिकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्राट उदयन सभागार में ऑपरेशन कायाकल्प, मिशन प्रेरणा, समेकित शिक्षा कार्यक्रम एवं मध्यान्ह भोजन योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई। 
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में कराये जा रहे कार्यों यथा-टाइल्स, पेयजल, विद्युतीकरण एवं शौचालय आदि की प्रगति की समीक्षा के दौरान खण्ड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों एवं ई0ओ0 के साथ संयुक्त रूप से विद्यालयों का निरीक्षण कर शेष रह गये कार्यों को 30 दिसम्बर तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने बाउन्ड्रीवाल सहित अन्य कार्यो को तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में लापरवाही न बरती जाय।  
बैठक में खण्ड शिक्षाधिकारी कड़ा को विद्यालयों में कराये जा रहे कार्यों की जानकारी ठीक प्रकार से न होने पर एवं पूर्ण तैयारी के साथ बैठक में न आने पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए कार्यों को बी0डी0ओ0 एवं ई0ओ0 से समन्वय बनाकर पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित कराने के साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। 
                                                       
पेंशनर दिवस का आयोजन 17 दिसम्बर को

वरिष्ठ कोषाधिकारी ने अवगत कराया है कि 17 दिसम्बर 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया है। उन्होंने जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्षां से समय से प्रतिभाग करने का आग्रह किया है। 
एसीपी न्यूज चैनल आल यूपी स्टेट से मिडिया प्रभारी पवन मिश्रा की रिपोर्ट