ग्राम भारती महिला मंडल ने संस्था का स्थापना दिवस मनाया।
ग्राम भारती महिला मंडल ने संस्था का स्थापना दिवस मनाया।

बैतूल/सारनी। कैलाश पाटील

संस्था ग्राम भारती महिला मंडल शोभापुर कॉलोनी की स्थापना 19 नवंबर 1985 को की गई थी। संस्था अपने लक्ष्यगत कार्यों को करते हुए 36 वर्ष पूर्ण कर 37 वर्ष में प्रवेश किया है। संस्था मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में कार्य कर रही हैं। संस्था स्थानीय लोगों के रोजगार की समस्या को हल करने के लिए महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को रोजगार/ स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास कर रही है। संस्था द्वारा पाथाखेड़ा मुख्य कार्यालय के साथ जिला बेतूल, भोपाल, शिवपुरी, दमोह, डिंडोरी में शाखा कार्यालय स्थापित किये हैं। संस्था में परियोजना आधारित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराया हैं। संस्था द्वारा स्वाधार गृह , परिवार परामर्श केंद्र, आशा प्रशिक्षण, आशा प्रमाणीकरण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, मध्य प्रदेश जल निगम, भारत पैट्रोलियम , ट्रायफेड, नाबार्ड दिव्यांग हितग्राही प्रशिक्षण, एनयूएलएम , कौशल विकास प्रशिक्षण का कार्य विभिन्न जिलों में संपादित किया जा रहा हैं। संस्था  द्वारा भारत पैट्रोलियम उज्जवला हितग्राही एवं महिला स्व सहायता समूह द्वारा विभिन्न प्रकार के अचारो का निर्माण किया जा रहा है। 16. 11. 2021 से  ट्राईफेड द्वारा आयोजित दिल्ली हाट मेला में अचार बिक्री हेतु संस्था द्वारा स्टाल भी लगया गया है। संस्था अध्यक्ष श्रीमती भारती अग्रवाल द्वारा बताया गया कि संस्था अपने उत्कृष्ट कार्यों हेतु विभिन्न जिलों में परचम लहरा रही है। वह संस्था के कुशल कार्यकर्ता एवं संस्था प्रबंधकारिणी के सहयोग से ही यह लंबा सफर हासिल किया गया।
Popular posts
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
एल एफ एस पाथाखेड़ा के 13 मेधावी छात्र लैपटॉप राशि से लाभान्वित।
चित्र
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
कुंवारी कन्याएं पीपल पूजन को इस महीने में श्रेष्ठ मानती है
विकासखंड पोखरी के तहत बमोथ में संचालित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ को भारतीय स्टेट बैंक शाखा गौचर ने दान दिये तीन सीलिंग फैन, बच्चे हुऐ खुश
चित्र