जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मंझनपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन।
कौशाम्बी, की खबरें                                                    
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मंझनपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन।
आई0जी0आर0एस0 के तहत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री सुजीत कुमार की अध्यक्षता में तहसील मंझनपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 
जिलाधिकारी ने जनसमस्याओं को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को समयान्तर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होनें भूमि विवाद सम्बन्धित शिकायतों को राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर भेजकर निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होनें सभी अधिकारियों को आई0जी0आर0एस0 के तहत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 45 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 05 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री शशिकान्त त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक श्री समर बहादुर, उप जिलाधिकारी श्री प्रखर उत्तम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।  
जनपद में महर्षि वाल्मीकि जयन्ती जी की जयन्ती को भव्य रूप से मनाया जायेगा।

महर्षि वाल्मीकि से सम्बन्धित स्थलों/मंदिरों पर दीप प्रज्जवलन/दीपदान के साथ-साथ अनवरत 08,12 अथवा 24 घण्टे का वाल्मीकि रामायण पाठ का आयोजन किया जायेगा।

     शासन द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंृखला में इस वर्ष दिनांक 20 अक्टूबर 2021 को महर्षि वाल्मीकि जयन्ती जी की जयन्ती को भव्य रूप से मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। शासन के निर्देशानुसार वाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्र मूल्यों के व्यापक प्रचार- प्रसार व जनमानस को इससे जोडने के लिए जनपद में महर्षि वाल्मीकि से सम्बन्धित स्थलों/मंदिरों आदि पर दीप प्रज्जवलन/दीपदान के साथ-साथ अनवरत 08,12 अथवा 24 घण्टे का वाल्मीकि रामायण पाठ का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही भगवान श्रीराम व श्री हनुमान तथा रामायण से सम्बन्धित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों/मंदिरों का चयन कर सुरूचिपूर्ण आयोजन के साथ रामायण पाठ/भजन आदि के कार्यक्रम आयोजित किये जायेेंगे।
    जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम को सुगमतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को विभिन्न उत्तरदायित्व सौपे गये है।
एसीपी न्यूज चैनल आल यूपी स्टेट से मिडिया प्रभारी पवन मिश्रा की रिपोर्ट
Popular posts
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
एल एफ एस पाथाखेड़ा के 13 मेधावी छात्र लैपटॉप राशि से लाभान्वित।
चित्र
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
कुंवारी कन्याएं पीपल पूजन को इस महीने में श्रेष्ठ मानती है
विकासखंड पोखरी के तहत बमोथ में संचालित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ को भारतीय स्टेट बैंक शाखा गौचर ने दान दिये तीन सीलिंग फैन, बच्चे हुऐ खुश
चित्र