मानव जीवन विकास समिति ने चलाया राहत अभियान

*बड़वारा 
*मानव जीवन विकास समिति ने चलाया राहत अभियान*


मानव जीवन विकास समिति/एकता परिषद के संयुक्त तत्वधान में  विगत 21,04,2020को राहत अभियान चलाया गया
 कोरोना महामारी व्यापक रूप से पूरी दुनिया मे फैल रही है जिसको मद्देनजर रखते हुए पूरे देश मे पहले चरण मे 21 दिन का 25 मार्च से 14 अप्रैल तक का लाॅकडाउन किया गया, फिर दूसरे चरण मे 19 दिन का 15 अप्रैल से 3 मई तक का लाॅकडाउन किया गया। इस महामारी के चलते लाॅकडाउन के कारण संक्रमित लोगों व मरीजों की संख्या मे कमी तो आई है लेकिन वही दूसरी तरफ देखा जाये तो पलायन किये मजदूर दूसरे राज्यों मे कम्पनियो व फैक्ट्रियों मे जहां काम कर रहे थे वही के वही रह गये। यातायात साधन की व्यवस्था न होने से मजदूर जहां काम कर रहे थे वही फंसे रह गये। दूसरा गांव घर मे रह रहे दिहाड़ी मजदूरी कर रहे लोगों का भी जीवन दूभर हो गया। इस परिस्थिति मे प्रषासन और विभिन्न सामाजिक संगठन व संस्थाऐं अपने अपने स्तर पर लोगों की मदद् कर रहे है। मानव जीवन विकास समिति एक गैर सरकारी संगठन है। जो मध्यप्रदेष के सदूर ग्रामीण अंचलों मे लोगों की आजीविका के विषय पर काम कर रही है। समिति अपने स्तर पर कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाकर कार्य को अंजाम दे रही है। 
4000 मास्क तैयार कर वितरण किया गया - 
मानव जीवन विकास समिति द्वारा 4000 मास्क तैयार करवाया जाकर लोगों का निःषुल्क वितरण किया गया। कटनी जिले के बड़वारा ब्लाॅक के 20 गांव के 1000 लोगों को और दमोह जिले के तेन्दुखेड़ा ब्लाॅक के 60 गांव के 3000 लोगों को मास्क वितरण किया गया। साथ ही कोरोना महामारी से बचने के उपाय भी बताये गये। कोरोना महामारी से बचने क्या सावधानी रखनी है बताया गया। बताया गया की लाॅकडाउन का पालन सभी को करना है, बिना जरूरी काम के किसी को भी घर से बाहर नही निकलना है सबको घर पर ही रहना है। साफ सफाई का विषेष ध्यान रखा जाये सेनेटाईजर का उपयोग किया जाये सावधानी ही बचाव है। 
सोषल डिस्टेंषिंग जागरूकता संदेष - 
समिति अपने पास के ही गांव मझगवां के किराना दुकानों मे सोषल डिस्टेंषिंग रखने दुकानदारो से सम्पर्क कर जानकारी व समझाईस दी गई साथ ही दुकान के सामने 1 मीटर की दूरी पर गोलाकार बनाया गया। जिससे लोगों मे जागरूकता आयेगी। क्रमानुसार गोला मे ही खड़े होकर खरीदी करेंगे जिससे सोषल डिस्टेंषिंग बनी रहेगी। सोशल डिस्टेंसिंग मे 1 मीटर की दूरी बनाये रखना व मास्क का इस्तेमाल करना यह लोगों की जिम्मेदारी है । लोगों को भी बताया गया की आप सभी को कोरोना महामारी से बचने के लिए समझदारी से काम लेना ही उपाय है। 
कोरोना राहत खाद्य सामग्री का वितरण - 
ज्ञात रहे  कोरोना महामारी के चलते देश मे लाॅकडाउन होने से काफी लोगों को खाद्यान्न की समस्या हुई है। ऐसे मे मानव जीवन विकास समिति भारत रूरल लाईवलीहुड फाउण्डेशन दिल्ली के मार्गदर्शन मे ग्रामीण अंचल मे लोगों की दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं को ध्यान मे रखते हुए अति आवश्यकता वाले लोगों का चयन किया गया। जिनके पास खाने आदि की व्यवस्था नही हो पा रही थी उसे ध्यान मे रखकर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की मदद् से 25 पंचायत के 60 गांवो के 750 परिवार को उपलब्ध कराया गया। खाद्यान्न सामग्री वितरण मे सोषल डिस्टेंषिंग का भी ध्यान रखा गया। किट मे रखी वस्तुओं का उपयोग करने एवम लाॅकडाउन का पालन करने तथा घर से बाहर न जाने के लिये लोगों को जानकारी देने के साथ साथ समझाया भी गया।
।। 
किट मे आवष्यक खाद्यान्न सामग्री आटा 5किलो, चावल 5 किलो, दाल डेढ़ किलो, चना 1 किलो, तेल आधा किलो, गुड़ 1 किलो, हल्दी 100 ग्राम, धनिया 100 ग्राम, मिर्ची 100 ग्राम, नमक 2 किलो, निरमा 1 पाव, साबुन 4 नग, बिस्किट 4 पैकिट, सैनेटरी 2 पैकिट। निम्न सामग्री सूची अनुसार प्रदान की गई है।
  खाद्यान सामग्री प्रदान करने में इनका रहा सराहनीय योगदान- निर्भय सिंह, रामकिशोर चौधरी, दयाशंकर यादव, अभय पटेल। इन सभी ने गरीबों को खाद्यान सामग्री वितरण कर मानव सेवा की।