कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश का किया पुतला दहन।
कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश का किया पुतला दहन।

रिपोर्ट ललित जोशी सहयोगी धर्मा चन्देल।

 नैनीताल। । सरोवर नगरी नैनीताल में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक व प्रदेश की महिला अध्यक्ष सरिता आर्य व मण्डल अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल के नेतृत्व में यहाँ पंत चौराहे पर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता यहाँ पंत मूर्ति के पास एकत्रित हुए जहां जमकर भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश , केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए केंद्र के राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त किये जाने की माँग कर रहे थे। 
 पूर्व विधायक सरिता आर्या ने कहा लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ खड़े होने पर किसानों का दुख साझा करने में राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी  को गिरफ्तार करना यह भारतीय जनता पार्टी की दमनकारी नीति दिखाता है एक महिला का अपमान किसानों के साथ यह अत्याचार हम बर्दाश्त नहीं करेंगे सारे देश की किसानों के साथ हुए अत्याचार को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे महिलाओं का अपमान अखिल भारतीय महिला कांग्रेस उत्तराखंड इसकी घोर निंदा करती है प्रियंका गांधी बडेरा जिंदाबाद कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाये गये।
यहां बता दें  उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की मौत के बाद पार्टियों में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है।इसी के चलते  कांग्रेस  के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। और पुतला आग के हवाले किया।कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय ग्रह  राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त किये जाने की भी माँग की।इस दौरान कांग्रेसी नेता डॉ रमेश पाड़े, रहीश भाई, मुकेश जोशी, कैलाश अधिकारी, विमल चौधरी, हिमांशु पांडे, राजेंद्र व्यास, समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Popular posts
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
एल एफ एस पाथाखेड़ा के 13 मेधावी छात्र लैपटॉप राशि से लाभान्वित।
चित्र
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
कुंवारी कन्याएं पीपल पूजन को इस महीने में श्रेष्ठ मानती है
विकासखंड पोखरी के तहत बमोथ में संचालित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ को भारतीय स्टेट बैंक शाखा गौचर ने दान दिये तीन सीलिंग फैन, बच्चे हुऐ खुश
चित्र