भारत दर्शन - शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में जउमावि बमोथ से छात्र प्रतिमन व छात्रा निकिता का हुआ चयन

*भारत दर्शन - शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में जउमावि बमोथ से छात्र प्रतिमन व छात्रा निकिता का हुआ चयन*
            गौचर / चमोली।              रिपोर्ट
 ललिता प्रसाद लखेड़ा 
*भारत दर्शन - शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में जउमावि बमोथ से छात्र प्रतिमन व छात्रा निकिता का हुआ चयन*
             विकासखंड पोखरी के अन्तर्गत न्याय पंचायत केन्द्र मुख्यालय में संचालित अशासकीय सहायता प्राप्त जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ से  छात्र प्रतिमन पुत्र वासुदेव सिंह नेगी व  निकिता पुत्री कर्णपाल सिंह नेगी का चयन भारत दर्शन - शैक्षिक भ्रमण के लिए होने पर विद्यालय प्रबंध समिति, अभिभावक - शिक्षक संघ ने खुशी जताई है।
           विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश प्रसाद ममगाईं ने कहा कि  
शिक्षा विभाग की ओर से इस भ्रमण कार्यक्रम के लिए कक्षा 10 के मेधावी छात्र - छात्राओं की सूची के अनुसार प्रथम चक्र में जनपद से 23 छात्र / छात्राओं द्वारा भारत दर्शन - शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जाना है। जिसमें हमारे विद्यालय से दो छात्रों का चयन हुआ है। 
      विद्यालय के प्रबंधक संजय लखेड़ा, अभिभावक संघ के अध्यक्ष राजकुमार व विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा श्रीमती कविता देवी सहित अभिभावकों ने खुशी जताई और कहा कि हमारे विद्यालय के ऐ दो छात्र जनपदीय नोडल अधिकारी के साथ गुजरात के विभिन्न संस्थानों आदि का भ्रमण कर जानकारी हासिल कर अन्य छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत का माध्यम बन सकते हैं।