महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपाईयो ने चलाया स्वच्छता अभियान
महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपाईयो ने चलाया स्वच्छता अभियान 

बैतूल/सारनी। कैलाश पाटील

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल सारणी में सेवा ही समर्पण  अभियान के अंतर्गत मंडल के कई स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल सारणी के मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे सहित मंडल पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम सलैया की फोपस नदी के मुक्तिधाम पर सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके पश्चात फोपस नदी ग्राम मरकाढाना के घाट पर जाकर साफ सफाई की। इसी क्रम में मंडल के अंतर्गत ग्राम जाजबोडी के बजरंग मंदिर एवं प्राथमिक शाला में साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल सारणी के मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे द्वारा कहा गया कि महात्मा गांधी जी को हम प्यार से बापू कहते हैं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे प्रमुख नेताओं में से हैं। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को 200 वर्षों की पराधीनता के बाद आजादी दिलाई वह केवल एक नेता ही नहीं बल्कि एक निष्काम कर्मयोगी तथा सच्चे अर्थों में युगपुरुष थे। बापू का सपना था कि भारत स्वच्छ हो बापू के सपने को साकार करते हुए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत हर घर में शौचालय निर्माण किया गया है। जिससे आज प्रत्येक गांव में खुले में शौच से मुक्त हो गया है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मंडल पदाधिकारियों बूथ अध्यक्ष सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।