जैक वेक नही चलेगा काम सबसे बड़ा जेक है। पुष्कर धामी।
जैक वेक नही चलेगा काम सबसे बड़ा जेक है। पुष्कर धामी।

 रिपोर्ट ललित जोशी  सहयोगी धर्मा  चंदेल।

नैनीताल। जनपद नैनीताल में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा क्षेत्रों का दौरा करने के बाद अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा।
 
आपदा कार्यों को संवेदनशील होकर पूरी गंभीरता से लेते हुए पूरे मनोयोग सें अधिकारी कार्य करें।
 
ताकि उन्हें व सरकार को जनता याद रखे। 

उन्होंने आपदा कार्यों को शीघ्र दुरूस्त करने हेतु जनपद नैनीताल व ऊधम सिंह नगर को आपदा मद से 50 करोड़ की धनराशि देने की घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने   सर्किट हाउस काठगोदाम में आपदा कार्यों की समीक्षा बैठक लेते हुए कहा कि आपदा से पीड़ित एवं प्रभावित परिवारों को उनके पारिवारिक सदस्यों की भॉति चिन्तन करते हुए शीघ्रातिशीघ्र राहत पहुॅचाना सुनिश्चि करें।

 श्री धामी ने भावुक होते हुए कहा कि आपदा के इस दौर में किसी ने अपना बेटा-बाप, मॉ-बहन एवं पारिवारिक सदस्य खोये हैं,।

 परिवार में एक भी सदस्य के जाने से परिवार की परिस्थिति एवं दिनचर्या बदल जाती है,।

 इसको संवेदनशील होकर सोचते हुए शीघ्रता से सभी प्रभावितों को राहत पहुॅचाना सुनिश्चित करें।  
श्री धामी ने स्पष्ट निर्देश दिये कि अधिकारी कार्यों को समयबद्ध तरीके से धरातल पर लाना सुनिश्चित करें ।

कोई भी ढिलाई बरदाश्त नहीं की जायेगी। 
जैक-वेक कतई नहीं चलेगा और काम ही सबसे बड़ा जैक है। 

लापरवाही करने वाले अधिकारियों को कतई बख्शा नहीं जायेगा। 

उन्होंने अधिकारियों से कहा । नियमित कार्यों के स्थान पर आपदा सम्बन्धित कार्यों को प्राथमिकता से करें।
 
ताकि जनता को राहत मिल सके व जनजीवन सामान्य हो सके।

जिस पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया ।

 जनपद में 99 लाख की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है।

 जिसमें 17 मृतकों के परिवार शामिल हैं, और प्रभावितों का सहायता राशि वितरित की जा रही है। 

बाईट । मुख्यमंत्री पुष्कर  सिंह धामी।