भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडे युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में हुआ रेल रोको आंदोलन
कौशांबी की खबरें
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडे युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में हुआ रेल रोको आंदोलन

किसानों का रेल रोको आंदोलन में पुलिस प्रशासन के आगे बेबस दिखे किसान।
 किसानों के लगातार चल रहे आंदोलन के क्रम में आज किसानों का रेल रोको आंदोलन जगह जगह किया गया। लेकिन कौशाम्बी में किसान  प्रसाशन के आगे बेबस नजर आए। और उनका रेल रोको आंदोलन फेल कर दिया गया। 



  आपको बता दे कि कौशाम्बी जिले में सुबह से ही प्रशासन ने अपनी कमर कस ली थी। ताकि किसान अपना उग्र आंदोलन न कर पाए । जिसके चलते सुबह से रेलवे स्टेशन पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जिसके बाद करीब  सैकड़ों किसानो के साथ कुछ किसान नेता जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ,महिला जिला अध्यक्ष प्रिया त्रिपाठीे, युवा जिला अध्यक्ष विनय शंकर पांडे ,  रोहित, शिवलाल,  अशोक कुमार, शिवराम, पूजा देवी , देवनाथ,  सैयद सरावा  रेलवे स्टेशन पर पहुँचे। लेकिन भारी संख्या में पुलिस बल के आगे किसान पस्त हो गए। और वो अपने मंसूबो में कामयाब नही हो सके। और काले कानून के विरोध में सिर्फ चायल उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अपने आन्दोलन को समाप्त कर  दिया। वही इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी  श्यामाकांत, सहित कई थानों की पुलिस बल मौजूद रही 
 यूपी स्टेट से मिडिया प्रभारी पवन मिश्रा की रिपोर्ट
Popular posts
छात्र छात्राओं ने वैक्सिंग के दो डोज लगाने का दिया संदेश
चित्र
सरगुजा में फिर सजेगा खेलों का महाकुंभ - राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2025 की तैयारियां पूर्ण
चित्र
गैरसैंण में स्थाई राजधानी की मांग को लेकर पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में जनचेतना अभियान जारी, 9 नवंबर को कर्णप्रयाग में धरना प्रदर्शन
चित्र
शिव क्षेत्र फलसूंड सड़क मार्ग SH 65 पर भोमिया जी थान के पास सड़क हादसा।
चित्र
जिलाधिकारी ने लोनिवि और रेखीय विभागों को सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त कर फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*
चित्र