दादरी जिले के दो अधिकारी लाए तीन सिल्वर मेडल
दादरी जिले के दो अधिकारी लाए तीन सिल्वर मेडल

मेडल लाने पर जिले के खेल प्रेमियों ने किया खुशी का इजहार


चरखी दादरी (उमेश सतसाहेब)


चरखी दादरी- करनाल में संपन्न हुई अखिल भारतीय सिविल सर्विस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दादरी के दो अधिकारी खेल उपनिदेशक रामपाल एवं जिला खेल अधिकारी प्रीतम  सिंह का सराहनीय प्रदर्शन रहा। दोनों अधिकारी तीन रजत पदक लेकर आए हैं। इस प्रतियोगिता में हरियाणा स्टेट को ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी मिली है। खेल प्रशिक्षक बिजेंद्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि करनाल में आयोजित हुई अखिल भारतीय सिविल सर्विस एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से टीमें आई हुई थीं। इसमें खेल उपनिदेशक रामपाल ने ऊंचीकूद स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया। वह टोक्यो पैराओलंपिक में भी भाग ले चुके हैं। वहां भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। जिला खेल अधिकारी प्रीतम सिंह ने करनाल की ऑल इंडिया लेवल की प्रतियोगिता में डिस्कस  थ्रो में 39.80 मीटर दूर चक्का फेेंक कर रजत पदक हासिल किया। उन्होंने शॉट पुट में 13.45 मीटर दूर गोला फेंका व रजत पदक प्राप्त किया। दोनों खेल अधिकारियों ने तीन मेडल जीतकर दादरी जिला व हरियाणा का नाम रोशन किया है। जिस पर खेल प्रेमियों व खेल संस्थाओं ने खुशी का इजहार किया है। इस चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम अव्वल स्थान पर रही।
Popular posts
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट का गौचर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत*
चित्र
थाना बहोरीबंद पुलिस की अवैध शराब व्रिक्रय करने वालो पर की ताबडतोड कार्यवाही , आबकारी एक्ट के तहत 06 प्रकरण पंजीबद्ध
चित्र
गैरसैंण में स्थाई राजधानी की मांग को लेकर पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में जनचेतना अभियान जारी, 9 नवंबर को कर्णप्रयाग में धरना प्रदर्शन
चित्र
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर देहरादून जा रहे 15 सदस्यीय दल का गौचर में हुआ स्वागत*
चित्र
जिलाधिकारी ने लोनिवि और रेखीय विभागों को सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त कर फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*
चित्र