प्राइवेट गाड़ियों का पार्किंग स्थल बना सरायअकिल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
कौशांबी की खबरें
प्राइवेट गाड़ियों का पार्किंग स्थल बना सरायअकिल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
         *मना करने पर दबंगई पर उतारू हो जाते है वाहन स्वामी।
             सरायअकिल नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों नगर वासियो के लिये वाहन खड़ी करने का पार्किंग स्थल बना हुआ है।लोग अपनी कार,आइस्क्रीम वाहन,ट्रैक्टर,और यहाँ तक की स्कूली वाहन जैसे कई गाड़िया अस्पताल के अंदर खड़ी रहती है।स्कूल के दौरान बच्चो को बस से उतारना और चढ़ना अस्पताल के अंदर से कराया जाता है।
      *बच्चों के स्वास्थ से खिलवाड़ करते है स्कूल के जिम्मेदार
            अस्पताल के अंदर हर तरह के मरीजों का आवागमन होता रहता है।कई तरीके के बीमारी से लोग पीड़ित रहते है।सबसे अहम बात यह है कि कोविड जैसे खतरनाक संक्रमित बिंमरी को भी स्कूल के जिम्मेदार अनदेखी कर रहे है।जो कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।क्या अस्पताल के अंदर बच्चो को संक्रमण का खतरा नही है।
 *क्या कहते है अस्पताल अधीक्षक  
                अधीक्षक डॉ सऊद से इस विषय मे बात करने पर जानकारी मिली कि प्राइवेट वाहन स्वामी यहाँ के लोकल निवासी है।कई बार कर्मचारियों द्वारा मन कराया गया लेकिन लोग नही मान रहे है।और दबंगई करने पर आमादा हो जाते है।
*धूप में खड़ी होती है एम्बुलेंस
       प्राइवेट वाहनों के खड़े होने के कारण सरकारी एम्बुलेंस को धूप में खड़ा करना पड़ता है।मरीजो को लाने लेजाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।धूप के कारण एम्बुलेंस गर्म हो जाती है जो मरीज के लिये दिक्कत है।


 यूपी स्टेट से मिडिया प्रभारी पवन मिश्रा की रिपोर्ट