सिकलसेल एनीमिया जांच शिविर में 464 व्यक्तियों का किया गया परीक्षण |
- |
बैतूल | |
शिविर में एनीमिक बच्चों, पुरूषों, महिलाओं सहित गर्भवती महिलाओं का सिकलसेल एवं थैलीसीमिया का नि:शुल्क परीक्षण किया गया। सम्पूर्ण जिले में आयोजित शिविरों में कुल 464 व्यक्तियों का परीक्षण किया गया जिसमें से 72 परिणाम पॉजिटिव आये। इस दौरान सिकलसेल बीमारी के लक्षणों एवं उससे बचने के उपायों की जानकारी दी गई। |