मतगणना हेतु की जा रही व्यवस्थाओं का कलेक्टर श्री सिंह ने लिया जायजा "लोकसभा उप निर्वाचन-2021" |
2 नवम्बर को शासकीय जीजामाता पॉलीटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना |
बुरहानपुर | |
2 नवम्बर, 2021 को होने वाली मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने शासकीय जीजामाता पॉलीटेक्निक कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना के लिए की जा रही है तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नेपानगर श्री प्रखर सिंह सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। |