11 अक्टूबर से होगा दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू 15 अक्टूबर तक चलेगा । कोविड नियमों का होगा पालन । भास्कर महतोलिया।
11 अक्टूबर से होगा दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू 15 अक्टूबर तक चलेगा । कोविड नियमों का होगा पालन । भास्कर महतोलिया।

रिपोर्ट ललित जोशी सहयोगी धर्मा चन्देल।

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में नयना देवी मंदिर में 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। 

जिसकी तैयारी की जा रही है। शक्तिफार्म से आये मूर्ति कलाकारों द्वारा मूर्ति निर्माण किया जा रहा है। 
मूर्ति निर्माण कलाकार गोपाल मंडल  ने बताया मूर्ति में सभी प्रकृतिक वस्तु का प्रयोग किया जाता है। जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान नही होता। गोपाल मण्डल के साथ कविराज साना,राजा , भोला आये हुए हैं जो मूर्ति निर्माण में सहयोग कर रहे हैं।

इस दौरान दुर्गा पूजा महोत्सव को सफल बनाने के लिय बैठक की जा रही है। 
 
दुर्गा पूजा कमेटी के भास्कर महतोलिया ने बताया इस वर्ष कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए सादगी के साथ मनाया जायेगा। 
नगर में परिक्रमा नही की जायेगी, प्रसाद वितरण भी नही होगा।
भक्तों से अनुरोध किया है वह कोविड नियमों का पालन करेंगे। बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश करने नही दिया जायेगा।

11 अक्तूबर को मंदिर में ही कलश यात्रा निकाली जाएगी। 

उसी दिन माँ दुर्गा व अन्य देवी देवताओं की स्थापना भी की जायेगी। 
12 अक्टूबर को पुष्पाजंलि ,सुंदर कांड देवी भोग,सन्ध्या आरती, 13 अक्टूबर व 14 अक्टूबर को भी यही कार्यक्रम हवन आदि होगा। 

15 अक्टूबर को महा दशमी पूजा, दर्पण बिसर्जन, एवं देवी वरण के साथ ही मंदिर में ही परिक्रमा कर मूर्ति का झील में विसर्जन किया जायेगा।इस दौरान    दिनेश भट्ट, प्रेम कुमार शर्मा, त्रिभुवन फर्त्याल, सुरेश चौधरी, नरदेव शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।