मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने शहीद सोहन लाल यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
कौशाम्बी, की खबरें                     

मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने शहीद सोहन लाल यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को घर-घर तक पहुचाने का कार्य किया जा रहा है।

मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने स्वच्छता की  दिलायी शपथ ।

मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने मण्डी परिसर में प्लास्टिक एकत्र कर आमजन को प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रदेश के मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल, युवा कल्याण एवं पंचायतीराज विभाग श्री उपेन्द्र तिवारी जी आज जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम-फरीदपुर, समदा में स्थित शहीद स्मारक पर शहीद सोहन लाल यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर मा0 अध्यक्ष, जिला पंचायत श्रीमती कल्पना सोनकर, मा0 विधायक श्री शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती अनीता त्रिपाठी एवं जिलाधिकारी श्री सुजीत कुमार ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किया। 
मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने नवीन मण्डी समिति, ओसा में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित स्वच्छ भारत संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि आजादी के 75वीं वर्षगाठ के अवसर पर देश भर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होनें कहा कि अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत 01 अक्टूबर 2021 से 31 अक्टूबर 2021 तक स्वच्छ भारत एवं प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान की शुरूआत प्रयागराज से हुई है। उन्होनें कहा कि मा0 प्रधानमन्त्री जी ने चैरी-चैरा शताब्दी के अवसर पर वीर शहीदों की याद में सभी शहीद स्मारकों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाने का सराहनीय निर्णय लिया था, जिसके तहत देश भर में वीर शहीदों की याद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है तथा अमृत महोत्सव के तहत भी वीर शहीदों की याद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। उन्होनें कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा वीर शहीदों के सपनों को साकार करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होनें कहा कि अमृत महोत्सव के अन्तर्गत केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को घर-घर तक पहुचाने का कार्य किया जा रहा है।
मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने 15 अगस्त 2014 को स्वच्छ भारत अभियान को जनआन्दोलन के रूप में चलाये जाने का आवाह्न किया था। स्वच्छ भारत अभियान का ही परिणाम है कि आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढी है। उन्होनें कहा कि गन्दगी से डेगू व मलेरिया सहित अन्य विभिन्न प्रकार की बीमारियाॅं फैलती है। उन्होनें सभी लोगों से 01 अक्टूबर 2021 से 31 अक्टूबर 2021 तक संचालित स्वच्छ भारत अभियान के तहत अपने घर, गली, मोहल्ला, शहर, जनपद, प्रदेश एवं देश को स्वच्छ बनाने में योगदान देने का आग्रह तथा स्वच्छता के प्रति सभी को घर-घर जाकर जागरूक कर स्वच्छता की अलख को जलाने का आवाह्न किया। संगोष्ठी को मा0 अध्यक्ष श्रीमती कल्पना सोनकर, मा0 विधायक श्री शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती अनीता त्रिपाठी ने भी सम्बोधित किया।
मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलायी। तत्पश्चात मण्डी परिसर में प्लास्टिक एकत्र कर आमजन को प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के लिए प्रेरित किया। 
 यूपी स्टेट से मिडिया प्रभारी पवन मिश्रा की रिपोर्ट