मा0 सदस्य, उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक चाक एवं लक्ष्मी गणेश मूर्ति मास्टर डाई का किया गया वितरण
कौशाम्बी, की खबरें                                                       
मा0 सदस्य, उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक चाक एवं लक्ष्मी गणेश मूर्ति मास्टर डाई का किया गया वितरण 

मा0 सदस्य, उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड श्री रमाशंकर शुक्ल एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री विश्राम द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 18 लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक चाक एवं 05 व्यक्तियां के एक समूह पर कुल 04 समूहों को लक्ष्मी गणेश मूर्ति मास्टर डाई का वितरण किया गया। 
कार्यक्रम में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाआें, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं ऋण वितरण की सुविधा आदि की विस्तृत जानकारी दी गयी तथा मिट्टी के बर्तन के उपयोग से होने वाले लाभ के विषय में भी जानकारी दी गयी। 
कार्यक्रम में लाभार्थी-श्री अजय सिंह, श्री अमृतलाल, श्री जयकरन श्री रामलोटन प्रजापति, श्री रामबोध, श्री हुबलाल, श्री राजकुमार, श्री भोन्दल प्रसाद, श्री जगतपाल, श्री रामधनी, श्री ननकू लाल, श्री सत्यप्रकाश प्रजापति, श्री वीरेन्द्र कुमार, श्री संतोष कुमार, श्री विजयकरन, श्री सुरेशचन्द्र, श्री छितानीलाल व श्री विजय कुमार को इलेक्ट्रिक चाक वितरित किया गया।    
                                                        02
निदेशक, सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर रवि एवं जिलाधिकारी द्वारा पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह में शहीद सैनिकों के आश्रितों को किया गया सम्मानित 

जिलाधिकारी श्री सुजीत कुमार की अध्यक्षता में नवनिर्मित सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह का आयोजन मुख्य अतिथि निदेशक, सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर रवि की उपस्थिति में किया गया। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं जिलाधिकारी द्वारा निवासी-ग्राम-टेंवा श्रीमती शान्ति देवी पत्नी स्व0 रामनिहोरे को रूपये-03 हजार एवं निवासी-ग्राम कसेंदा श्री अनीस अहमद पुत्र स्व0 अब्दुल रहीम को रूपये-3500 का चेक देकर सम्मानित किया गया तथा शहीद सैनिकों के 20 आश्रितों को शाल देकर सम्मानित किया गया।  
                                                            03
जिलाधिकारी ने अभिनन्दन समारोह में चिकित्सकों एवं स्टाफ को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित 
जिलाधिकारी श्री सुजीत कुमार ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में आयोजित कायाकल्प अभिनन्दन समारोह में जिला अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्टॅाफ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए और सतर्क रहते हुए अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करने के निर्देश दिये।  
                                                  04
मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा गत दिनों जय मॉ वैष्णव स्वयं सहायता समूह एवं सद्भावना सेवा एवं शिक्षा संस्थान को तृतीय पुरस्कार दिया गया था

जिलाधिकारी ने जय मॉ वैष्णव स्वयं सहायता समूह एवं सचिव, सद्भावना सेवा एवं शिक्षा संस्थान को बधाई और शुभकामनायें दी

मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा गत दिनांं गोरखपुर में आयोजित नाबार्ड ग्रामीण समृद्धि सम्मान समारोह-2021 में ग्रामीण महिलाओं के विकास तथा सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान हेतु जय मॉ वैष्णव स्वयं सहायता समूह एवं सद्भावना सेवा एवं शिक्षा संस्थान को तृतीय पुरस्कार दिया गया था। जिसके क्रम में जिलाधिकारी श्री सुजीत कुमार द्वारा आज सचिव, सद्भावना सेवा एवं शिक्षा संस्थान श्री वस्मी-जहीर नकवी एवं जय मॉ वैष्णों समूह की सदस्यांं को बधाई और शुभकामनायें दी गयी। इस अवसर पर सहायक महाप्रबन्धक नाबार्ड श्री अनिल कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।



जनपद स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन 31 अक्टूबर एवं 01 नवम्बर को ग्राम-नरवर पट्टी में किया जायेगा

जनपद स्तरीय खुली ग्रामीण खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 31.10.2021 एवं 01.11.2021 को ग्राम-नरवर पट्टी, विकास खण्ड-मूरतगंज में किया जायेगा, जिसमें बालक/बालिकायें प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, वालीवाल, कुस्ती एवं भारोत्तोलन आदि विधाओं में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी उक्त तिथि को प्रातः 08 बजे रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करें। युवक/महिला मंगल दलों के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी श्री छंगूराम सरोज ने दी है। 
एसीपी न्यूज चैनल आल यूपी स्टेट से मिडिया प्रभारी पवन मिश्रा की रिपोर्ट