जनकल्याण एवं सुराज अभियान के तहत नपा में 2 करोड़ से ज्यादा के कार्यों का जनप्रतिनिधियों ने किया लोकार्पण।

 जनकल्याण एवं सुराज अभियान के तहत नपा में 2 करोड़ से ज्यादा के कार्यों का जनप्रतिनिधियों ने किया लोकार्पण।



बैतूल/सारनी। कैलाश पाटील


देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन के 20 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण और सुराज अभियान मनाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार 27 सितंबर को नगर पालिका परिषद सारनी में जनप्रतिनिधियों द्वारा 2 करोड़ रूपए से अधिक के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। नगर पालिका परिषद सारनी में सोमवार 27 सितंबर 21 को दोपहर 2 बजे से जनकल्याण एवं सुराज अभियान के तहत लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती आशा महेंद्र भारती, उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, भारतीय जनता पार्टी के जिला सह मीडिया प्रभारी विशाल बतरा, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, सभापति सुखदेव वामनकर, पार्षद संदीप झपाटे, श्रीमती सुनंदा पाटिल, श्रीमती संगीता कापसे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम, स्वच्छता अधिकारी केके भावसार, उपयंत्री रविंद्र वराठे, मो. ताहिर अंसारी, किशोर बरदे, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र भारती, रवि पांसे की मौजूदगी में निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका के उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा ने जनकल्याण एवं सुराज कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान वार्ड 2 राखड़ मोहल्ले में 2.89 लाख से सांस्कृतिक मंच,  वार्ड 9 में विभिन्न स्थानों पर 10.32 लाख से आरसीसी नाली निर्माण, वर्ड 10 में 6.24 लाख से सीसी रोड निर्माण, वार्ड 10 में ही 3.41 लाख से मंच निर्माण, वार्ड 10 में सुनील कासदे से निर्मल मंडल के घर तक 9.52 लाख से सीसी रोड, साप्ताहिक बाजार में 2.19 लाख से मछली शेड, वार्ड 11 शॉपिंग सेंटर में 6.46 लाख से पेविंग ब्लाक फिक्सिंग, वार्ड 11 में विभिन्न स्थानों पर सीसी रोड निर्माण 10.32 लाख, वार्ड 12 बौद्ध विहार में 6.85 लाख से सांस्कृतिक मंच निर्माण,  वार्ड 12 दुर्गा मंदिर के पास 5.61 लाख से पेवर ब्लाक, वार्ड 13 तिबल स्टोरी में शीतला माता मंदिर के पास 3.02 लाख से मंच निर्माण, वार्ड 16 में 4.70 लाख से आरसीसी नाली निर्माण, वार्ड 16 में बौद्ध विहार परिसर में 15.92 लाख से पेविंग ब्लाक फिक्सिंग कार्य, वार्ड 17 में उमावि के गेट तक 7.40 लाख से पेविंग ब्लाक फिक्सिंग कार्य, वार्ड 20 सुभाष नगर पानी टंकी के पास 5.13 लाख से सांस्कृतिक मंच निर्माण, वार्ड 23 में विभिन्न स्थानों पर 8.02 लाख से पेविंग ब्लाक फिक्सिंग, वार्ड 24 में पशु चिकित्सालय के पास 7.86 लाख से पेविंग ब्लाक फिक्सिंग, वार्ड 24 में ही सर्व शिक्षा अभियान के तहत बाघिन कुंड स्कूल में 13.25 लाख से अतिरिक्त कक्ष एवं शौचालय का निर्माण, वार्ड 25 में 2.89 लाख से आरसीसी पुलिया, वार्ड 31 में 8.32 लाख से सीसी रोड, वार्ड 32 में 4.97 लाख से सांस्कृतिक मंच का निर्माण, वार्ड 34 में 26.76 लाख से यू शेप नाली निर्माण, वार्ड 35 एवं 36 के बीच 32.11 लाख से सीसी रोड निर्माण, वार्ड 36 में 16.63 लाख से यू शेप नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। इस तरह लगभग 2 रूपये से ज्यादा के कार्यों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में केएल सोनारे, जीएस पांडे, महेश शर्मा, साहेबराव माकोड़े, रामराज यादव, सुखदेव बोरहपी, तीरथराज वरकड़े, गुरूस्वामी एरूलू, सुनील सहारे, श्री कमल बिहारे, मो. ताज,  दिलीप झोड़ समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। संचालन व आभार प्रदर्शन श्री विनायक बागड़े ने किया।