नन्दा देवी महोत्सव की तैयारियों के लिये की गई उप समिति का गठन।
नन्दा देवी महोत्सव की तैयारियों के लिये की गई उप समिति का गठन।
रिपोर्ट ललित जोशी छायाकार धर्मा चन्देल।
नैनीताल, ।सरोवर नगरी में अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो आगमी सितंबर माह में   आयोजित होने वाले ऐतिहासिक श्रीनंदा देवी महोत्सव-2021 के लिए आयोजक संस्था श्रीराम सेवक सभा ने तैयारियों के लिए उप समितियों का गठन कर दिया है।  सभा के अध्यक्ष मनोज साह व  महासचिव जगदीश बवाड़ी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह भी तय किया गया कि आगामी 1 सितंबर को जिला प्रशासन के साथ होने वाली बैठक के बाद तैयारियों में तेजी लाई जाएगी। कदली वृक्ष लाने की समिति का संयोजक विमल चौधरी व भीम सिंह कार्की को बनाया गया है। इसी तरह मूर्ति निर्माण के लिए चंद्रप्रकाश साह, मंडप निर्माण के लिए घनश्याम साह, हिमांशु जोशी, गिरीश जोशी व किशन सिंह नेगी, मंडप व्यवस्था के लिए विमल चौधरी व राजेंद्र बजेठा, पंच आरती के लिए भीम सिंह कार्की, देवी भोग के लिए राजेंद्र बजेठा, सुंदरकांड के लिए कैलाश जोशी व मुकुल जोशी, प्रसाद वितरण के लिए मुकेश जोशी व कमलेश ढोंढियाल, मंदिर प्रवेश समिति व मूर्ति विसर्जन के लिए पूरी आयोजक संस्था, सीधा प्रसारण के लिए डॉ. ललित तिवारी व दान पात्र समिति के लिए घनश्याम साह, अशोक साह, विमल साह व राजेंद्र लाल साह को संयोजक बनाया गया है।

Popular posts
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट का गौचर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत*
चित्र
थाना बहोरीबंद पुलिस की अवैध शराब व्रिक्रय करने वालो पर की ताबडतोड कार्यवाही , आबकारी एक्ट के तहत 06 प्रकरण पंजीबद्ध
चित्र
गैरसैंण में स्थाई राजधानी की मांग को लेकर पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में जनचेतना अभियान जारी, 9 नवंबर को कर्णप्रयाग में धरना प्रदर्शन
चित्र
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर देहरादून जा रहे 15 सदस्यीय दल का गौचर में हुआ स्वागत*
चित्र
जिलाधिकारी ने लोनिवि और रेखीय विभागों को सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त कर फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*
चित्र