बराड़ा(जयबीर राणा थंबड़)
भाजपा सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन आज़ाद भारत के इतिहास में सबसे बड़ा आंदोलन है।इस आंदोलन को 9 माह के करीब हो गए हैं। आंदोलन की गूंज देश-विदेश तक पहुंच चुकी है सैंकड़ों किसान शहीद हो गए,देश का अन्नदाता आज भी अपना घर परिवार छोड़ सड़क पर है।परन्तु भाजपा सरकार अभी तक किसानों की बात मानने को तैयार नहीं है।ये बात मुलाना विधानसभा से विधायक वरुण चौधरी ने अम्बाला -1 के गांव दुराना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।इस दौरान हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चौधरी फूल चंद मुलाना भी मौजूद रहे।विधायक ने कार्यकर्ताओं सहित जनसभा को संबोधित करने से पहले कृषि कानूनों के खिलाफ़ चल रहे आंदोलन में शहीद किसानों को मौन रख श्रद्धांजलि दी और पौधरोपण भी किया।विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार अपने वायदे निभाने में पूर्ण रूप से असफल हो रही है। कोई भी वादा पूरा नहीं हो रहा है। आज महंगाई आम जनता की कमर तोड़ रही हैं।व्यापारी,कर्मचारी,किसान,मजदूर,युवा सहित सभी वर्ग दुखी हैं।
विधायक ने हरियाणा कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द होने पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में मेहनतकश युवाओं भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में यह 28वां पेपर लीक हुआ है और सरकार मौन है।
विधायक ने पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ाकर जनता पर बोझ डाल रही है।पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में यह ऐतिहासिक और निरंतर वृद्धि ऐसे समय में हो रही है जब देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों से हमारे देश की तय तेल कीमतों से कोई संबंध नही होता है,कच्चे तेल की कीमतें कम हुई होती है उसके बाद भी सरकार तेल की कीमतों में वृद्धि कर रही होती है जो देश की जनता को भाजपा सरकार द्वारा ठगा जा रहा है।
विधायक ने कहा कि भाजपा ने सिर्फ हमेशा झूठ की राजनीति की है।सालों पहले किसानों से नलकूप कनेक्शन के नाम पर लाखों रुपए जमा कराने के बाद भी किसानों को नलकूप कनेक्शन नही मिल पाए है।पहले किसानों को नलकूप कनेक्शन लेने के पर दर-दर की ठोकरे खानी पड़ रही है और अब नलकूप कनेक्शन के साथ मिलने वाले ट्रांसफार्मर भी विभाग के पास मौजूद नही है।जिस कारण किसानों को अनेकों परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।किसानों की फ़सल का न समय से भुगतान होता है न उठान।भाजपा सरकार में किसानों की आय दोगुनी करने की बात हुई थी पर आज खेती के लिए जरूरी चीजों के मूल्यों में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि हुई हैं जिससे किसान परेशान हैं आज किसान की आय नही खर्चा जरूर दोगुना हुआ है।गरीब वर्ग के हित के लिए इस सरकार ने कोई योजना नही चलाई है।जो योजनाएं पिछ्ली कांग्रेस सरकार में चलाई गई थी उन्हें भी इस सरकार ने बंद करने का काम किया है।इस सरकार का सबका साथ सबका विकास का नारा झूठ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर सत्ताधारी भाजपा की जनविरोधी नीतियों का भंडाफोड़ कर कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों का प्रचार-प्रसार कर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें।इस दौरान सैंकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।