सारनी मंडल के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला का जन्मदिन मनाया।
बैतूल/सारनी। कैलाश पाटील
भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला का जन्मदिन बडे ही धूमधाम से मनाया। मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने बताया कि हम सभी कार्यकर्ता बहुत ही भाग्यशाली हैं हमें बबला शुक्ला जैसे जिलाध्यक्ष मिले हैं और उनके नेतृत्व में हमें संगठन का काम करने का सौभाग्य मिला है। हमारे जिला अध्यक्ष पूर्व में युवा मोर्चा के भी जिला अध्यक्ष रहे हैं इनके कार्यकाल में जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला ने जिला ही नहीं पूरे प्रदेश में अपनी अलग ही पहचान बनायी है इनके साथ काम करने वाले कार्यकर्ता आज भी संगठन के साथ मजबूती से खड़े हैं। मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की ओर से जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री कमलेश सिंह, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल, मंडल के उपाध्यक्ष रविंद्र देशमुख, शिबू सिंह, सुनील अग्रवाल, कृष्णा साहू, मंडल के मंत्री कुबेर डोंगरे, अनीश, मुकेश जयसवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।