प्रदर्शनकारियो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया प्रदर्शन
भाजपाईयो का आरोप-किसानो की आड़ में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी
अंबाला छावनी (जयबीर राणा थंबड़) अंबाला छावनी के थाना पड़ाव पर आज भारी संख्या
 में भाजपा कार्र्यकर्ता इक्टठे हुए और जमकर प्रदर्शन किया। इन कार्र्यकर्ताओ का कहना था कि मंत्री का विरोध किसान नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी से जुड़े लोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रदर्शनकारियो से तलवारे बरामद की गयी हैै, उससे सपष्ट होता है कि यहां बड़ी घटना हो सकती थी। कार्यकर्ता सुबह लगभग 11 बजे थाना पड़ाव के सामने इक्टठे हुए, जिसके बाद देखते ही देखते ही सैंकड़ो की संख्या में लोगो का हजूम उमड़ पड़ा। जिसमें भाजपा के अनेक पदाधिकारी व पूर्व पार्षद भी शामिल थे। कांग्र्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए इन लोगो ने आरोप लगाया कि कांंग्रेस किसानो की आड़ में लोगो की शांति भंग करना चाहती है। इसीलिए इस प्रकार की नयी नयी योजनाएं बनायी जा रही है। मंडल प्रभारी राजीव डिंपल का कहना था कि पुलिस को चाहिए कि वह सभी आरोपियो को जल्द गिरफ्तार करे और मंत्री अनिल विज की सुरक्षा  और अधिक मजबूत की जाये। उन्होंने बताया कि मंत्री अपने पीए के घर से उसका हाल जान वापिस आ रहे थे। तभी कुछ शरारती तत्वो ने नारे लगाने शुरू कर दिये। भाजपा कार्यकर्ताओ का कहना था कि लोकतंत्र में प्रदर्शन करने का अधिकार सभी को है, लेकिन प्रदर्शन शांतिपूर्र्ण होना चाहिए। लेकिन यहां स्थिति इससे बिल्कुल विपरित नजर आ रही है।
Popular posts
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
एल एफ एस पाथाखेड़ा के 13 मेधावी छात्र लैपटॉप राशि से लाभान्वित।
चित्र
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
कुंवारी कन्याएं पीपल पूजन को इस महीने में श्रेष्ठ मानती है
विकासखंड पोखरी के तहत बमोथ में संचालित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ को भारतीय स्टेट बैंक शाखा गौचर ने दान दिये तीन सीलिंग फैन, बच्चे हुऐ खुश
चित्र