होशंगाबाद नगर मंडल की बैठक संपन्न
होशंगाबाद। होशंगाबाद नगर मंडल की 1 अगस्त को होने वाली मंडल कार्यसमिति की व्यवस्था संबंधी बैठक भाजपा जिला कार्यालय में जिला पदाधिकारियों एवं मंडल पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। मंडल उपाध्यक्ष अर्पित मालवीय ने बताया कि बैठक में मंडल पदाधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में मंडल प्रभारी एवं जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, सुनील कुमार राठौर, जिला कार्यालय सहमंत्री चरणजीत सिंह, आईटी सेल सहप्रभारी स्मारिका सिम्मी पटैल, मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, मंडल महामंत्री पूनम मेषकर, अनुराग तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष अर्पित मालवीय, नगर मंत्री मनीष शर्मा, राहुल पटवा, योगेश शर्मा, ओम राय सहित मंडल पदाधिकारी मौजूद थे।