विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अधिकारी एवं पत्रकारों ने मिलकर किया पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अधिकारी एवं पत्रकारों ने मिलकर किया पौधारोपण


डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार एवं जनपद सीईओ पौधारोपण करने सायकल से पहुंचे। पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

देवास। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर के अवसर पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ कन्नौद द्वारा कन्नौद के सिविल अस्पताल परिसर में पौधारोपण कर लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की।


मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार भूतड़ा ने बताया कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पर्यावरण संरक्षण  एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक  करने के लिए अस्पताल परिषर में पौधारोपण कर क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने की अपील की।  दिनोंदिन पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। जंगल की हानि को देखते हुए ऑक्सीजन संकट गहराता जा रहा है। भविष्य में ऑक्सिजन की कमी की पूर्ति के लिए हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए।  ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश परमार ने बताया कि कोरोना काल मे मरीजो को पैसे देने के बाद भी ऑक्सीजन सिलेंडर समय पर नही मिले। जिसके कारण कई लोग काल के गाल में समा गए। अगर आज हम पर्यावरण के प्रति जागरूक नहीं हुए और हमने अपनी जिम्मेदारी नहीं समझी तो आने वाली पीढ़ी पैसे  देने पर भी ऑक्सीजन नहीं कर सकेगी इसलिए हमें चाहिए कि अधिक से अधिक वनों का संरक्षण हो और अधिक से अधिक पौधे लगाएं।


इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा किए गए पौधारोपण की सराहना करते हुए साधुवाद दिया। और कहा कि पौधारोपण का कार्य समाजहित में किया गया है। अच्छे उद्देश्य से पौधारोपण किया गया है। इस बारिश में लोगों में बड़ी संख्या में पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाना चाहिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा, डिप्टी कलेक्टर नरेंद्र सिंह धुर्वे, तहसीलदार नागेश्वर प्रसाद, नायब तहसीलदार अविनाश सोनानिया, जनपद सीईओ प्रभांशु कुमार, मेडिकल ऑफिसर दीपक यादव, रेंजर कृष्णकुमार निनामा, जेलर गिरजा शंकर दुबे  एवं पत्रकार संघ से वरिष्ठ पत्रकार महेश साहू, शिवराम यादव, मांगीलाल मालवीय, महबूब खान, राकेश अजमेरा, युसूफ खान, रितेश डाबी, राजकुमार मोदी, राजेश उपाध्याय, दीपक धूत, आदित्य  श्रोत्रिय आदि पत्रकार मौजूद थे।


कन्नौद से श्रीकांत पुरोहितकी रिपोर्ट
Popular posts
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट का गौचर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत*
चित्र
थाना बहोरीबंद पुलिस की अवैध शराब व्रिक्रय करने वालो पर की ताबडतोड कार्यवाही , आबकारी एक्ट के तहत 06 प्रकरण पंजीबद्ध
चित्र
गैरसैंण में स्थाई राजधानी की मांग को लेकर पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में जनचेतना अभियान जारी, 9 नवंबर को कर्णप्रयाग में धरना प्रदर्शन
चित्र
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर देहरादून जा रहे 15 सदस्यीय दल का गौचर में हुआ स्वागत*
चित्र
जिलाधिकारी ने लोनिवि और रेखीय विभागों को सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त कर फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*
चित्र