अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ दी राज्यपाल ने
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ दी राज्यपाल ने
                        
 रिपोर्ट ललित जोशी
             
 नैनीताल ।राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। 
राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने अपने संदेश में कहा कि एक लम्बे समय से पूरी दुनिया कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ लड़ रही है। महामारी ने मानव जीवन को कई तरह से प्रभावित किया है। इस महामारी से लाखों लोग शारीरिक और मानसिक पीड़ा का शिकार हुए हैं। ऐसे समय में इस संकट से उबरने के लिए व्यक्ति को आत्मबल और धैर्य की सबसे अधिक जरूरत है। जब पूरी दुनिया में महामारी फैली हुई है तब हम अपने अंदर किसी भी प्रकार के असंतुलन एवं अशांति को फैलने से रोकंे। जब भी दुनिया में या किसी देश अथवा समाज में कोई आपदा आती है तो मनुष्य की आत्मशक्ति ही संतुलन बनाने का कार्य करती है। इसी आत्मबल और संतुलन को बनाये रखने व तनाव को दूर करने में योग की अहम भूमिका है। 
राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि योग हमें शारीरिक और मानसिक तनाव से दूरी बनाए रखने एवं असहज स्थिति में संतुलन बनाने में मदद करता है। रिसर्च की मानें तो इस महामारी के बाद लोगों को बहुत सारी चुनौंतियों का सामना करना पड़ रहा है जिससे लोगों में निराशा और अवसाद पैदा हुआ है। इन सभी दुष्प्रभावों को योग अपनाकर ही दूर किया जा सकता है। 
राज्यपाल ने कहा कि इस संक्रमण और संकट के समय में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग सर्वोत्तम उपाय है। उन्होंने सभी से अपील है कि अपनी दिनचर्या में योग को शामिल कर कोरोना संकट का मजबूति से सामना हो पायेगा।
Popular posts
थाना बहोरीबंद पुलिस की अवैध शराब व्रिक्रय करने वालो पर की ताबडतोड कार्यवाही , आबकारी एक्ट के तहत 06 प्रकरण पंजीबद्ध
चित्र
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट का गौचर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत*
चित्र
सारणी बोरी घाट मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त
चित्र
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर देहरादून जा रहे 15 सदस्यीय दल का गौचर में हुआ स्वागत*
चित्र
गैरसैंण में स्थाई राजधानी की मांग को लेकर पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में जनचेतना अभियान जारी, 9 नवंबर को कर्णप्रयाग में धरना प्रदर्शन
चित्र