दहेज के लिए महिला का उत्पीड़न बीवी और उसके माँ को बुरी तरह पीटा महिला समेत उसकी माँ और बहन गंभीर रूप से जख्मी सरकारी अस्पताल में चल रहा है इलाज
कौशांबी की खबरें

-दहेज के लिए महिला का उत्पीड़न बीवी और उसके माँ को बुरी तरह पीटा महिला समेत उसकी माँ और बहन गंभीर रूप से जख्मी सरकारी अस्पताल में चल रहा है इलाज।

- कौशाम्बी जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र में एक महिला को उसके ससुराल वालों ने बुरी तरह पीटा है। महिला का पक्ष रखने पहुँची उसकी माँ और बहन को भी लोहे के रॉड से चोट पहुँचाई गई। मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुँची कोखराज पुलिस ने महिला और उसके माँ की जान बचाई। चोटिल महिला सहित उसकी माँ और बहन का इलाज अब जिला अस्पताल मंझनपुर मे चल रहा है। मामले की तहरीर संबंधित थाना में दी गई है। 

जनपद कौशाम्बी के भरवारी कस्बे की निवासिनी रीतू केसरवानी ने कोखराज थाने में तहरीर दी है जिसमें महिला ने अपने पति और ससुरालियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसके पति उसको शादी के बाद से ही दहेज के लिए मारता पीटता है। हाल के दिनों मे उसका पति और उग्र हो गया और आए दिन मारता है। इस बात की सूचना मिलने पर महिला की माँ और उसकी छोटी बहन ने उसके घर जाकर समझाने-बुझाने की कोशिश की, इस पर उसका पति उन पर भी बिफर गया और घर के अंदर बंद करके उनको भी मारा पीटा। महिला के पति ने उसको और उसकी बहन को जान से मारने की धमकी भी दी है। मामले की जानकारी मिलने पर कोखराज थाना की पुलिस पहुँची और विवाद को खत्म कराया। इसके बाद घायल महिला और उसकी माँ एवं बहन को जिला अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है महिला ने पुलिस के ऊपर भी आरोप लगाया है महिला का कहना है कि मामले की शिकायत कई बार पुलिस से की गई लेकिन पुलिस कोई कार्यवाही नहीं करती है महिला ने उक्त घटना की लिखित शिकायत कोखराज थाना में की हैं।
 यूपी स्टेट से मिडिया प्रभारी पवन मिश्रा की रिपोर्ट
Popular posts
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
लगातार हो रही बारिश के चलते जनपद चमोली के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों का जनजीवन हुआ प्रभावित*
चित्र
एल एफ एस पाथाखेड़ा के 13 मेधावी छात्र लैपटॉप राशि से लाभान्वित।
चित्र
कुंवारी कन्याएं पीपल पूजन को इस महीने में श्रेष्ठ मानती है
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र