गरीब की थाली खाली कर रही भाजपा सरकार :- वरुण चौधरी।
गरीब की थाली खाली कर रही भाजपा सरकार :- वरुण चौधरी।
अम्बाला/साहा:(जयबीर राणा थंबड़)
पैट्रोल-डीजल,रसोई गैस व मूलभूत वस्तुओं की बढ़ती कीमतों एवं किसानों की आवाज़ न सुनने के विरोध में केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ मुलाना विधायक वरुण चौधरी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साहा अनाज़ मंडी से  राजीव चौंक तक पैदल रोष मार्च निकाला गया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार की कड़े शब्दों में आलोचना कर नारेबाज़ी की।रोष प्रदर्शन में संबोधित करते हुए  विधायक वरुण चौधरी ने कहा कि भाजपा देश में गरीब परिवार की थाली खाली करने में लगी है। भाजपा के शासन में महंगाई चरम पर है। जरूरत की सभी चीजें दोगुने दाम पर मिल रही है। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बेतहाशा बढ़ते दाम आम आदमी का बज़ट बिगाड़ रहे है।कांग्रेस समय मे 414 रुपए कीमत में मिलने वाला एलपीजी गैस सिलेंडर आज भाजपा राज में 827 रुपए में मिल रहा है।सिलेंडर की सब्सिडी भी उपभोक्ता को मात्र 5 या 7 रुपए मिल रही है।जो उपभोक्ताओं के साथ एक मज़ाक है। आज आम आदमी के बिजली के बिल कई-कई हजारों रुपए आ रहे है।जबकि पहले घर मे 100 वॉट का बल्ब लगता था फिर CFL लगी फिर एलईडी बिल घटने की बजाय बढ़ा है।विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों और मजदूरों के प्रति संजीदा नहीं है। किसान और मजदूर सड़कों पर आंदोलनरत्त हैं,लेकिन सरकार उनकी आवाज सुन नहीं रही है।किसानों की आय दोगुना करने बात करने वाली सरकार फसलों में गेंहू की फसल के कीमत में पचास रूपए व गन्ने की कीमत में दस रुपए बढ़ोतरी करती है और डीएपी खाद के एक कट्टे की क़ीमत में सीधे 700 रुपए की बढ़ोतरी करती है।ऐसा कर यह सरकार किसानों की आय नही बल्कि व्यय दोगुना कर रही हैं। प्रदेश में फसल खरीद एक अप्रेल से शुरू है। लेकिन मंडियों में अभी तक सही व्यवस्थाएं नहीं हैं। इससे किसान व आढ़ती दोनों परेशान हैं।पोर्टल व रजिस्ट्रेशन के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। यह सरकार के अहंकारी रवैये को दर्शाता है।विधायक ने कहा कि कोरोना महामारी में देश मे वेक्सीन की भारी कमी है और देश प्रेम की बात करने वाली भाजपा सरकार वेक्सीन विदेशो में निर्यात कर रही है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में किसान,व्यपारी, कर्मचारी, मजदूर,गरीब,युवा हर वर्ग परेशान व हताश है।जो हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सरकार के राज में विकास कार्यो में नम्बर एक पर था।आज वह भाजपा सरकार के राज में बेरोजगारी,
भ्रष्टाचार और अपराध में जरूर एक नंबर पर है।प्रदेश में ये ही भाजपा की छः साल के कार्यकाल की उपलब्धि है।
Popular posts
थाना बहोरीबंद पुलिस की अवैध शराब व्रिक्रय करने वालो पर की ताबडतोड कार्यवाही , आबकारी एक्ट के तहत 06 प्रकरण पंजीबद्ध
चित्र
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट का गौचर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत*
चित्र
सारणी बोरी घाट मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त
चित्र
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर देहरादून जा रहे 15 सदस्यीय दल का गौचर में हुआ स्वागत*
चित्र
गैरसैंण में स्थाई राजधानी की मांग को लेकर पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में जनचेतना अभियान जारी, 9 नवंबर को कर्णप्रयाग में धरना प्रदर्शन
चित्र