युद्ध स्तर पर सैनिटाइजेशन कार्य जारी

युद्ध स्तर पर सैनिटाइजेशन कार्य जारी

होशंगाबाद/16/अप्रैल/202जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार पर प्रभावी रोकथाम के लिए कलेक्टर श्री धनंजय सिंह के निर्देशानुसार संपूर्ण जिले में नगर पालिका एवं जनपद के स्वच्छता  कर्मियों द्वारा व्यापक स्तर पर सैनिटाइजेशन कार्य किया जा रहा हैं।

      इसी क्रम में शुक्रवार 16 अप्रैल 2021 को  तहसील पिपरिया में नगरपालिका के स्वच्छता कर्मियों द्वारा  युद्ध स्तर पर सैनिटाइजेशन कार्य किया गया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी पिपरिया श्री विनोद प्रजापति  ने बताया कि सम्पूर्ण पिपरिया नगर में नगर पालिका द्वारा वृहद कार्य किया जा रहा है। एक प्रतिशत सोडियम हाइपोक्लोराइट से नगर के समस्त वार्डो को सेनेटाईज किया जा रहा है। इस हेतु एक फायर वाहन एवं एक फायर फाइटर में कार्य हेतु स्प्रे पंप लगवाया गया है। फायर वाहन द्वारा नगर के मुख्य मार्गो व्यवसायिक स्थानों एवं पिपरिया अस्पताल, प्रायवेट अस्पतालों को प्रतिदिन सेनेटाईज किया जा रहा है। फायर फाइटर द्वारा सरदार वार्डजाकिर हुसैन वार्डतिलक वार्डनेहरू वार्डराधाकृष्णन् वार्डभगतसिंह वार्डइंदिरा गांधी वार्डव्ही. व्ही. गिरी वार्डराजीव गांधी वार्ड एवं साड़ियों रोड स्थित शांतिवन को प्रतिदिन सेनेटाईज किया जा रहा है एवं नगर पालिका द्वारा ट्रेक्टर के माध्यम से 1 प्रतिशत सोडियम हाइपो क्लोराइट का छिड़काब नगर के अन्य वार्डो महाराणा प्रताप वार्डराजेन्द्र वार्डआजाद वार्डकस्तूरबा वार्डगांधी वार्डअम्बेडकर वार्डजयप्रकाश वार्डलोहिया वार्ड एवं शासकीय अस्पताल के कोविड सेन्टर को प्रतिदिन सेनेटाईज किया जा रहा है।

Popular posts
जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड किया प्रदान*
चित्र
विकासखंड पोखरी के तहत बमोथ में संचालित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ को भारतीय स्टेट बैंक शाखा गौचर ने दान दिये तीन सीलिंग फैन, बच्चे हुऐ खुश
चित्र
पाथाखेड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग घरों में हुई चोरी की वारदातों का किया खुलासा,
चित्र
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
एल एफ एस पाथाखेड़ा के 13 मेधावी छात्र लैपटॉप राशि से लाभान्वित।
चित्र