प्रतिबंधित नशे के कैप्सूल व स्मैक सहित दो आरोपी करनाल पुलिस ने किये गिरफतार,

 प्रतिबंधित नशे के कैप्सूल व स्मैक सहित दो आरोपी करनाल पुलिस ने किये गिरफतार, 



करनाल 02 मार्च 2021 (संजय भाटिया)      

करनाल पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ व्यापक व प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 01.03.2021 को एएसआई कर्मबीर सिंह थाना इंद्री व उनकी सहयोगी टीम द्वारा एक आरोपी... विशाल चौपडा उर्फ विसु पुत्र इन्द्रजीत चौपडा वासी वार्ड न0.3 इंद्री को अनाज मण्डी इंद्री से विश्वसनीय सूचना के आधार पर गिरफतार किया गया। आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित कैप्सूल ट्रामाडोल के 70 कैप्सूल व 13 गोलियां अल्प्राजोलम बरामद की गई। इस सबंधं में आरोपी के खिलाफ थाना इंद्री में धारा 21सी, 22सी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। 


  दौराने पूछताछ आरोपी ने बताया कि उसने प्रतिबंधित नशे के कैप्सूल व गोलियों को उ.प्र. के किसी व्यक्ति से खरीदा था। जिसका वह नाम पता नही जानता है। आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधित कैप्सूल रखने के सबंधं में एक मामला पहले भी वर्ष 2020 में थाना इंद्री में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज रजिस्टर है। जिसमें आरोपी जमानत पर चल रहा था। आरोपी को आज पेश अदालत किया जाकर रिमाण्ड हासिल किया गया। दौराने रिमाण्ड आरेापी से गहनता से पूछताछ की जायेगी।

   दूसरे आरोपी... सन्दीप उर्फ औनी पुत्र जोगिन्द्र वासी गांव जनेसरो थाना इंद्री जिला करनाल को उप निरिक्षक रोहताश एंटी नारकोटिक सैल करनाल व उनकी सहयोगी टीम द्वारा विश्वसनीय सूचना पर इंद्री के एरिया से गिरफतार किया गया। आरोपी के कब्जे से 6.40 ग्राम स्मैक बरामद की गई। व आरोपी की मोटरसाईकिल को भी पुलिस टीम द्वारा अपने कब्जे में लिया गया। इस संबंध में आरोपी सन्दीप के खिलाफ थाना इंद्री में धारा 21,25 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को आज पेश अदालत किया जाकर जेल भेजा गया।


Popular posts
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट का गौचर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत*
चित्र
थाना बहोरीबंद पुलिस की अवैध शराब व्रिक्रय करने वालो पर की ताबडतोड कार्यवाही , आबकारी एक्ट के तहत 06 प्रकरण पंजीबद्ध
चित्र
सारणी बोरी घाट मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त
चित्र
गैरसैंण में स्थाई राजधानी की मांग को लेकर पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में जनचेतना अभियान जारी, 9 नवंबर को कर्णप्रयाग में धरना प्रदर्शन
चित्र
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर देहरादून जा रहे 15 सदस्यीय दल का गौचर में हुआ स्वागत*
चित्र