कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए जनता के बीच जाकर जन जागरण करेगें कार्यकर्ता।
कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए जनता के बीच जाकर जन जागरण करेगें कार्यकर्ता।

बैतूल/सारनी । कैलाश पाटिल 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान के प्रचार प्रसार और जन जागरण हेतु भाजपा कार्यालय आयोजित वृहद बैठक मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम एवं कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान के मंडल प्रभारी किशोर बरदे के नेतत्व एवं वरिष्ट भाजपा नेता पीजे शर्मा,भाजपा जिला मंत्री रंजीत सिंह, नपा उपाध्यक्ष भीम बाहदुर थापा, प्रदेश कार्य समिती सदस्य कमलेश सिंह, पंजाब राव बारसकर, सुधा चन्द्रा, राज कमल पवार, सुदामा सिंह के अतीथ्य में सम्पन हुई । बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम ने कहा की भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान का प्रचार प्रसार कर आपेक्षित श्रेणियों के लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें। भाजपा के जिला मंत्री रंजीत सिंह ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुएे कहाँ की कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर विपक्ष द्वारा जनता के बीच में भ्रामक प्रचार किया जा रहा है हमें जनता की बीच जाकर जनता को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करना है। कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान के मंडल प्रभारी किशोर बरदे ने कहा की जिला नेतृत्व के निर्देश पर कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान की वार्ड एवं बुथ स्तर तक ले जाना है। बुथ अध्यक्ष, बुथ प्रभारी एवं सभी वरिष्ट नेता कार्याकर्ता इस अभियान में जुट जाए और जनजन को कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करे। सारनी नगर पालिक क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पाठाखेडा, वेकोली चिकित्सालय पाथाखेडा, प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र प्रेमनगर पाथाखेडा में निःशुल्क चालु है। 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगो को आधार कार्ड के माध्यम से वैक्सीनेशन किया जा रहा है। 45 वर्ष से उपर के वे लोग जिन्हे गंभीर बीमारिया है वे ब्लाक चिकित्सा अधिकारी के प्रमाणीकरण पर वैक्सीनेशन किया जा रहाँ है। ये सभी विषय जनता के बिच ले जाना है। प्रेस नोट जारी कर भाजपा के मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम, मंडल महामंत्री किशोर बरदे, प्रकाश शिवहरे ने बताया की कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान के लिए सभी वार्डो में वार्ड प्रभारी एवं सह प्रभारी बनाए गए है। कार्यक्रम का संचालन मंडल के मंत्री विनय मदने एवं आभार मीरा गावण्डे ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल कोषाध्यक्ष जगदीश पवार, रेवाशंकर मगरदे, सुनन्दा पाटील, रमेश हारोडे,  मुकेश यादव, महेन्द्र पवार, अशोक बारगें, मनोज ठाकुर, राजू साहु, संदीप झपाटे, योगेश बर्डे, प्रकाश डेहरीया, परमेशवर नागले, जसवंत परते, रामपाल साहु, प्रवीन सोनी, मुकेश बाबु सिंह, सुनील सातनकर, बौबी हैदर, राहुल पाटील, विन्नी राय, सुनील पाटील एवं अन्य कार्यकरता उपस्थित थे ।
Popular posts
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट का गौचर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत*
चित्र
थाना बहोरीबंद पुलिस की अवैध शराब व्रिक्रय करने वालो पर की ताबडतोड कार्यवाही , आबकारी एक्ट के तहत 06 प्रकरण पंजीबद्ध
चित्र
गैरसैंण में स्थाई राजधानी की मांग को लेकर पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में जनचेतना अभियान जारी, 9 नवंबर को कर्णप्रयाग में धरना प्रदर्शन
चित्र
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर देहरादून जा रहे 15 सदस्यीय दल का गौचर में हुआ स्वागत*
चित्र
जिलाधिकारी ने लोनिवि और रेखीय विभागों को सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त कर फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*
चित्र