साइबर सुरक्षा अभियान के अंतर्गत चौकी प्रभारी ने दी छात्रों को जानकारी।
साइबर सुरक्षा अभियान के अंतर्गत चौकी प्रभारी ने दी छात्रों को जानकारी।

बैतूल/सारनी। कैलाश पाटिल 

बैतूल पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में साइबर सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत बुधवार को दोपहर 1 बजे के लगभग शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाथाखेड़ा में चौकी प्रभारी राकेश सरयाम ने विद्यालय की छात्राओं को साइबर सुरक्षा जागरुकता अभियान अंतर्गत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनता को यह बताना है कि अभी साइबर अपराध बहुत अधिक बढ़ गए हैं, इन अपराधों से कैसे बचा जा सकता है इसकी जानकारी दी गई। इसके साथ ही डेबिट कार्ड, एटीएम, गुगल पे आदि इलेक्ट्रोनिक माध्यम से जो अपराध हो रहे हैं और उनसे कैसे बचाव किया जा सकता है इसके लिए स्कूल के माध्यम से हमने शासकीय कंया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाथाखेड़ा में छात्राओं को साइबर अपराध और बचाव संबंधित  जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आजकल नाबालिक बच्चे भी इलेक्ट्रॉनिक गजट का बहुत अधिक उपयोग कर रहे हैं। साइबर अपराध से बचाने के लिए बच्चों को जागरुक किया जा रहा है। जिससे बच्चे के साथ-साथ उनके माता-पिता बड़े भाई-बहन और परिवार को जानकारी मिल सके। यह अभियान अपने स्तर पर सभी स्कूलो और बाजार में भी यह जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या के अलावा शिक्षक शिक्षिकाऐ तथा छात्राएं उपस्थित थीं।