अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अभियान के लिए उमेश बने यूएनवी

 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अभियान के लिए उमेश बने यूएनवी


सीहोर। समाजसेवा में प्रदेश के सर्वोच्च पुरस्कार और कॉमनवेल्थ स्वर्ण पुरस्कार विजेता उमेश पंसारी को संयुक्त राष्ट्र स्वयंसेवक भारत द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 पर जागरुकता बढ़ाने और महिला सशक्तिकरण में योगदान देकर समाज में ल़डकियों, छात्राओं और महिलाओं की विभिन्न स्तरों पर भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यूएनवी इंडिया वीफोर्स वॉलंटीयर के रूप में चुना गया है। यूनाइटेड नेशन्स फाउंडेशन के गर्लअप अभियान के अन्तर्गत हिताय गर्लअप क्लब के अध्यक्ष उमेश को हाल ही में विश्व युवा संगठन ने विश्व शांति दूत के रूप में नियुक्त किया है। उमेश ने बताया कि वर्तमान में हम न केवल महिला सशक्तिकरण के लिए सम्मान अभियान में जुड़े हैं, बल्कि स्वच्छता संबंधी जिला स्तरीय विभिन्न गतिविधियों में भी नगर पालिका सीहोर के सहयोग से स्वच्छता संबंधी विषयों पर जागरूक होने के लिए अपील कर रहे हैं। शहर के विभिन्न संस्थानों, एन.एस.एस. परिवार, पीजी कॉलेज सहित अन्य समाजसेवी संगठनों ने इनकी उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।
Popular posts
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट का गौचर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत*
चित्र
थाना बहोरीबंद पुलिस की अवैध शराब व्रिक्रय करने वालो पर की ताबडतोड कार्यवाही , आबकारी एक्ट के तहत 06 प्रकरण पंजीबद्ध
चित्र
गैरसैंण में स्थाई राजधानी की मांग को लेकर पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में जनचेतना अभियान जारी, 9 नवंबर को कर्णप्रयाग में धरना प्रदर्शन
चित्र
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर देहरादून जा रहे 15 सदस्यीय दल का गौचर में हुआ स्वागत*
चित्र
जिलाधिकारी ने लोनिवि और रेखीय विभागों को सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त कर फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*
चित्र