साहित्य जगत की हस्ति राष्ट्र को किया गौरवान्वित कवि चंद्रकांत अग्रवाल जी ने
साहित्य जगत की हस्ति राष्ट्र को किया गौरवान्वित कवि  चंद्रकांत अग्रवाल जी ने
इटारसी अंतरराष्ट्रीय काव्य प्रेमी मंच का ऐतिहासिक लाइव गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर कई देशों के 100 प्रमुख साहित्यकारों ने किया काव्य पाठ,होशंगाबाद जिले को श्री चंद्रकांत अग्रवाल जी ने किया गौरवान्वित दुनिया के विभिन्न देशों में बसे हुए हिंदी के प्रवासी भारतीय साहित्यकारों के द्वारा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन के अमर शहीदों की याद में काव्यांजलि का अनूठा कार्यक्रम रविवार को हुआ इस अनूठे अंतरराष्ट्रीय काव्य आयोजन में 100 शहीदों पर विश्व के 100 प्रमुख कवियों ने अपनी अपनी रचना का अविराम काव्य पाठ किया, किसी देश में दिन में हुआ तो किसी देश में रात में इसका प्रसारण हुआ लेकिन जिसका नाम जब आया उसने उस शहीद पर केंद्रित कविता का पाठ किया अंतरराष्ट्रीय काव्य प्रेमी मंच के माध्यम से 31 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में विश्व स्तर पर अपने फेसबुक पटल से मां भारती के सपूतों को काव्य में श्रद्धांजलि अर्पित की अंतरराष्ट्रीय काव्य प्रेमी मंच की संस्थापिका तंजानिया निवासी ममता सैनी के संयोजन में यह कार्यक्रम हुआ,जिसमें भारत अमेरिका नाइजीरिया दुबई तंजानिया अफ्रीका  दोहा,अविधावी,सहित करीब 12 देशों के लगभग 100 से अधिक कवियों द्वारा मां भारती के सपूतों को काव्यांजलि समर्पित की गई यह कार्यक्रम रविवार को 31 जनवरी प्रातः 10:30 बजे भारतीय समय अनुसार आरंभ होकर रात तक चला यह कार्यक्रम फेसबुक पर लाइव प्रसारित हुआ जिसे विश्व के हर कोने में बैठे लाखों दर्शकों ने इस साहित्य आयोजन का आनंद उठाया इस विश्व स्तरीय कार्यक्रम में जिलेवार इटारसी के वरिष्ठ कवि चंद्रकांत अग्रवाल ने भी शहीद बीना देवी बंगाल निवासी पर काव्य पाठ कर जिले को गौरवान्वित किया ज्ञात रहे कि श्री चंद्रकांत अग्रवाल  जी  ने कोरोना संक्रमण काल में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर की फेसबुक पटलों पर जन जागरण व अध्यात्म को केंद्र में रखकर कई सफल का काव्य लाइव  कर चुके हैं जिनको हजारों काव्य रसिक श्रोताओं ने सुना वह मुक्त कंठ से सराहा श्री चंद्रकांत अग्रवाल जी एक ऐसे अद्भुत व्यक्तित्व हैं जिन्होंने समाज के प्रति अनन्य अनूठे कार्य किए हैं इनकी सेवा भावना का लाभ दीन हीन व्यक्ति के प्रति मन में प्रेम अमिट है,ऐसी सेवा के प्रतिमूर्ति चंद्रकांत अग्रवाल जी बड़े ही अद्भुत व्यक्ति हैं और साहित्य जगत  में लोगों का मानना है की अग्रवाल जी जिले ही नहीं प्रदेश राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इनका जन जागरण का अलख है,
 मनमोहन यादव इटारसी
Popular posts
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
पाथाखेड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग घरों में हुई चोरी की वारदातों का किया खुलासा,
चित्र
जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड किया प्रदान*
चित्र
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
विकासखंड पोखरी के तहत बमोथ में संचालित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ को भारतीय स्टेट बैंक शाखा गौचर ने दान दिये तीन सीलिंग फैन, बच्चे हुऐ खुश
चित्र