कनैली चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कनैली चौकी प्रभारी आशुतोष द्वेदी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली

 कौशाम्बी जिले के सराय अकिल थाना अंतर्गत कनैली  चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कनैली चौकी प्रभारी आशुतोष द्वेदी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक संदिग्ध ब्यक्ति गांजा लेकर कही जाने के फिराक में बकोढा मोड़ पर खड़ा है।सूचना पर कनैली चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे पुलिस को आता देख ब्यक्ति भागने के फिराक में था।जिसे चौकी प्रभारी अपनी सूझ बूझ के साथ धर दबोचा।पूछ ताछ  करने पर ब्यक्ति ने अपना नाम प्रादुम्म रैदास पुत्र फली रैदास निवासी ग्राम कनैली थाना सराय अकिल बताया।जमा तलासी के दौरान मोटरसीयकल के डिक्की से डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ।जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि मोटरसीयकल हीरो आई स्मार्ट को थाना क्षेत्र कर्बी जनपद चित्रकूट से चोरी किया था।जिसका नंबर प्लेट बदलकर आर्थिक लाभ अर्जित करने व आपराधिक गतिविधियों में प्रयोग करता था।यह भी जानकारी मिली के उसका एक साथी भी है जिसका नाम नीरज दुबे उर्फ ननका पुत्र स्व0 महेंद्र कुमार दुबे निवासी ग्राम कनैली थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी हाल पता कटिया थाना मऊ जनपद चित्रकूट के साथ मिलकर जनपद कानपुर थाना महाराज पुर में लूट की घटना को अंजाम दिया था।जिसमे नीरज कुमार दुबे को कानपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज गया था।और प्रादुम्म रैदास मौके से फरार होने में कामयाब रहा।


   *आपराधिक इतिहास

    1-मु0 अ0 स0 325/17 धारा 147/149/323/504/427/506 भ द वि सराय अकिल कौशाम्बी।

2- मु0 अ0 स0 433/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सराय अकिल कौशाम्बी।

3- मु0 अ0 स0 238/19 धारा 379/511/504/506 थाना सराय अकिल कौशाम्बी।

4- मु0 अ0 स0 239/19 धारा 3/25आर्म्स एक्ट।

5- मु0 अ0 स0 342/20 धारा 392/41थाना महाराज पुर जनपद कानपुर नगर।

6- मु0 अ0 स0 572/ 20 धारा 41/ 411 भ0 द0 वी0 थाना महाराजपुर कानपुर नगर।

*गिरफ्तार करने वाली टीम

1--उप0 नि0 आशुतोष द्वेदी चौकी प्रभारी कनैली थाना सराय अकिल ।

2--मु0 आ0 मोहन त्रिवेदी थाना सराय अकिल।

3--मु0 आ0 जुबेर खां थाना सराय अकिल चौकी कनैली।

4--आ0 जितेंद्र यादव चौकी कनैली थाना सराय अकिल।

     चौकी प्रभारी आशुतोष द्वेदी के इस कार्य से चौकी क्षेत्र के अपराधियों की नींद उड़ गई है।

एसीपी न्यूज़ चैनल कौशाम्बी से ब्यूरो चीफ पवन मिश्रा की रिपोर्ट