मध्यप्रदेश की छात्रा अनुष्का सोनी ने राष्ट्रीय कला महोत्सव में हासिल किया तृतीय स्थान |
- |
भोपाल | |
राष्ट्रीय कला उत्सव का आयोजन 11 से 22 जनवरी के मध्य ऑनलाइन मोड पर किया गया था। आज स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राष्ट्रीय कला उत्सव के समापन समारोह में पुरस्कारों की घोषणा की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मानव संसाधन विकास मंत्रालय श्री रमेश पोखरियाल निशंक एवं सचिव स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता श्रीमती अनीता करवाल की उपस्थिति में राष्ट्रीय कला उत्सव के विभिन्न श्रेणियों के पुरस्कारों की घोषणा की गई। इस वर्ष राष्ट्रीय संगीत वादन प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की छात्रा कुमारी अनुष्का सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। |