राष्ट्रीय हिन्दू सेना के जिला उपाध्यक्ष बने जीत आम्रवंशी।

 राष्ट्रीय हिन्दू सेना के जिला उपाध्यक्ष बने जीत आम्रवंशी।



बैतूल/सारनी। कैलाश पाटिल 


बैतूल में 5 जनवरी मंगलवार को राष्ट्रीय हिन्दू सेना की जिला बैठक एवं नियुक्ति संपन्न हुई। जिसमें यह बताया गया कि पूरे बैतूल जिले में गौ तस्करी, धर्म परिवर्तन जोरो पर चल रहा है। इसको रोकने के लिए हमे पूरे जिले में हिंदुत्व की मशाल जगाने के लिए हिन्दू युवा एकता शक्ति सम्मेलन कराना होगा जिससे कि युवाओं में कितनी हिंदुत्व शक्ति है दिख सकेगी। बैठक के दौरान कुछ नियुक्तियां की गई। जिसमें सारनी से जीत आम्रवंशी के कार्य एवं हिंदुत्व के प्रति जागरूकता देखकर प्रान्त अध्यक्ष पवन मालवीय की सहमति एवं प्रदेशाध्यक्ष दीपक मालवीय के द्वारा जिला उपाध्यक्ष का दायित्व दिया। विभाग एवं जिले में दायित्वों की घोषणा भी की गई। जिसमें

विभाग संयोजक ललित दाबडे, विभाग उपाध्यक्ष नितेश बड़ौदे विभाग मिडिया प्रमुख सुरज खड़िया, विभाग प्रवक्ता अखलेश वाघमारे

जिला उपाध्यक्ष जीत आम्रवंशी, जिला मंत्री रूपराव भट्टकरे

जिला सह संगठन मंत्री युवराज नागले

तहसील उपाध्यक्ष सप्पू खडसे, तहसील अध्यक्ष घोड़ाडोंगरी अजय बाण

वार्ड अध्यक्ष नवीन पटेल आदि की घोषणा की गई। उपस्थित पदाधिकारी में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय एवं मध्य भारत प्रान्त अध्यक्ष पवन मालवीय, विभाग उपाध्यक्ष राजा बारस्कर मुख्य रूप से उपस्थित हुए थे। साथ ही जिला उपाध्यक्ष दीपक कोसे, जिला उपाध्यक्ष मनीष मालवीय, जिला सह संयोजक राजा चौहान, जिला सुरक्षा प्रमुख कमलेश खड़िया, जिला सह गौरक्षा प्रमुख जितेन्द्र प्रजापति, जिला संगठन मंत्री गंगाधर रफ्तार, तहसील अध्यक्ष अर्जुन चौहान, तहसील संयोजक अजय खवादे, तहसील सह संयोजक हरिपाल नागले, नगर उध्यक्ष नितिन पटेल , तहसील सह संयोजक आठनेर नितिन नरवरे, नगर अध्यक्ष खैडी सांवलीगढ़ नवल प्रजापति, प्रखंड अध्यक्ष कपिल गंगारे सहित बैठक में सैकड़ो पदाधिकारी उपस्थित हुए।