होशंगाबाद में अनूठी पहल, स्व सहायता समूह की महिलाओं की कलेक्ट्रेट परिसर में उपलब्ध करवाया गया स्टाल



 होशंगाबाद में अनूठी पहलस्व सहायता समूह की महिलाओं की कलेक्ट्रेट परिसर में उपलब्ध करवाया गया स्टाल

कलेक्टर ने किया स्टॉल का भ्रमणसमूह के बैंक लिंकेज बढ़ाने के दिए निर्देश

होशंगाबाद/ आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में अहम भूमिका निभा रही स्व सहायता समूह की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शासन -प्रशासन द्वारा निरंतर   बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में  होशंगाबाद जिले में अनूठी पहल करते हुए कलेक्टर  होशंगाबाद श्री धनंजय सिंह के निर्देशन में  स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों के विक्रय को बढ़ावा देने हेतु कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में स्टाल उपलब्ध करवाया गया है।

    कलेक्टर श्री धनंजय सिंह ने बुधवार दिसंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में  स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए विक्रय स्टॉल का भ्रमण किया एवं समूह की महिलाओं से चर्चा करनिर्मित उत्पादों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने समूह द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना की एवं अन्य शासकीय कार्यालयों में भी समूह के स्टाल लगाने के निर्देश दिए। 

        कलेक्टर श्री धनंजय सिंह ने जिला पंचायत सीईओ एवं जिला प्रबंधक आजीविका मिशन को निर्देशित किया कि स्व सहायता समूह की महिलाओं की आजीविका को सुदृढ़  करने हेतु बैंक लिंकेज बढ़ाए । स्कूल यूनिफार्म बनाने का कार्य बड़े पैमाने पर समूह की महिलाओं को दें एवं इसके बेहतर क्रियान्वयन हेतु मैदानी स्तर पर लगातार निगरानी की जाए। समूह की महिलाओं को  मार्केट लिंकेजनॉलेज लिंकेज और बैंक लिंकेज की जानकारी देते हुए लाभान्वित करने के प्रयास करें।

       ग्राम जासलपुर के सरस्वती स्व सहायता समूह एवं आजीविका स्टोर संचालन कर रही संगीता कटारे ने बताया की कलेक्टर परिसर  में आजीविका स्टोर लगाने से हमारे स्व सहायता समूहों द्वारा बनाये गए उत्पादो की अच्छी विक्री हो पा  रही है साथ ही हमारे उत्पादों को पहचान भी मिल रही है। इसके लिए उन्होंने शासन प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है। आजीविका मिशन जिला परियोजना प्रबंधक ने बताया कि स्व सहायता समूहों के लोकल उत्पादो को आमजन द्वारा पसन्द किया जा रहा है,इन उत्पादों के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु निरन्तर प्रयास किए  जा रहे है।

Popular posts
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट का गौचर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत*
चित्र
थाना बहोरीबंद पुलिस की अवैध शराब व्रिक्रय करने वालो पर की ताबडतोड कार्यवाही , आबकारी एक्ट के तहत 06 प्रकरण पंजीबद्ध
चित्र
गैरसैंण में स्थाई राजधानी की मांग को लेकर पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में जनचेतना अभियान जारी, 9 नवंबर को कर्णप्रयाग में धरना प्रदर्शन
चित्र
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर देहरादून जा रहे 15 सदस्यीय दल का गौचर में हुआ स्वागत*
चित्र
जिलाधिकारी ने लोनिवि और रेखीय विभागों को सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त कर फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*
चित्र