भाजपा का लक्ष्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास कर भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाना : केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी

भाजपा का लक्ष्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास कर भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाना : केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी


केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि जनता से बड़े-बड़े वादे करके कांग्रेस सरकार सत्ता में तो आई लेकिन सत्ता में आने के बाद उसका अधिकतर समय आपसी झगड़े में ही बीता 


संवाददाता वागाराम बोस


बाड़मेर पंचायती राज चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के जिला परिषद एवं पंचायत समिति प्रत्याशियों के समर्थन में बुधवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने विधानसभा शिव एवं चौहटन के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर चुनावी सभाओं को सम्बोधित किया।
केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने गिराब, गडरा, श्रीरामवाला एवं गौहड़ का तला में आमजन से ग्रामीण विकास और सुशासन के लिए भाजपा उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जिताने का आह्वान किया। 


कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि गहलोत सरकार ने अपने दो साल के कार्यकाल में ही राजस्थान को भ्रष्टाचार व कुशासन के गर्त में ढकेल दिया है। वहीं केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले साढ़े छह साल के कार्यकाल में देश की दशा और दिशा बदलने के लिये कई महत्वपूर्ण फैसले लिये हैं। जिला परिषद एवं पंचायत समिति का यह चुनाव जनता के अस्तित्व का चुनाव है, आपको सुशासन व विकास की धारा से जुड़ने के लिये भाजपा को जिताना होगा। इस दौरे में भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल, पूर्व विधायक हरिसिंह एवं स्वरूप सिंह खारा सहित क्षेत्र के सभी भाजपा प्रत्याशी एवं अन्य वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


 केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने दावा किया कि पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनता भी उत्साहित है, जो प्रदेश में दो वर्ष के कांग्रेस सरकार के कुशासन का जवाब देने के लिए तैयार है।
कैलाश चौधरी ने कहा कि इन चुनावों में भाजपा की जीत होगी और जिला प्रमुख सहित अधिकांश प्रधान भाजपा के बनेंगे। जनता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को सबक सिखाने का संकल्प ले चुकी है। भाजपा इन चुनावों में जनता से जुड़े सभी मुद्दे पूरी ताकत के साथ उठा रही है। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि आमजन के आशीर्वाद से भाजपा विजयी होगी।


विकास विरोधी कांग्रेस को जनता वोट से देगी जवाब: केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि देश हो या प्रदेश या फिर स्थानीय निकाय, हर जगह आज ऐसी सरकार व शासन की जरूरत है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त भारत के सपने को साकार करे। राजस्थान की जनता ने कांग्रेस सरकार को देख लिया है। अब बारी भाजपा को समर्थन देने की है। श्री कैलाश चौधरी ने कहा कि जनता से बड़े-बड़े वादे करके कांग्रेस सरकार सत्ता में तो आई लेकिन सत्ता में आने के बाद उसका अधिकतर समय आपसी झगड़े में ही बीता है। अब जनता इस बात को बखूबी समझ चुकी है। इस बार जनता भाजपा को अपना मत देकर विकास के विरोधियों को करारा जवाब देगी।


ग्रामीण विकास और सुशासन भाजपा का मुख्य मुद्दा : केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि पंचायत चुनाव में इस बार सड़क, बिजली, पेयजल आपूर्ति सहित आमजन के कामकाज के अलावा कानून व्यवस्था का मुद्दा भी शामिल है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास कर देश में भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन देकर राष्ट्र का निर्माण करना है। भाजपा संगठन ऊंच-नीच, भेदभाव की राजनीति नहीं करती, बल्कि राष्ट्र के निर्माण में लगी है। लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति का समान अधिकार है, चाहे वह गरीब मजदूर एवं किसान हो या फिर देश के सर्वोच्च पद पर बैठा व्यक्ति। क्योंकि दोनों को वोट देने का अधिकार प्राप्त है।


Popular posts
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट का गौचर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत*
चित्र
थाना बहोरीबंद पुलिस की अवैध शराब व्रिक्रय करने वालो पर की ताबडतोड कार्यवाही , आबकारी एक्ट के तहत 06 प्रकरण पंजीबद्ध
चित्र
गैरसैंण में स्थाई राजधानी की मांग को लेकर पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में जनचेतना अभियान जारी, 9 नवंबर को कर्णप्रयाग में धरना प्रदर्शन
चित्र
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर देहरादून जा रहे 15 सदस्यीय दल का गौचर में हुआ स्वागत*
चित्र
जिलाधिकारी ने लोनिवि और रेखीय विभागों को सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त कर फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*
चित्र