श्रीराम मंदिर भूमिपूजन के एक दिन पूर्व किया हनुमान चालीसा का पाठ

श्रीराम मंदिर भूमिपूजन के एक दिन पूर्व किया हनुमान चालीसा का पाठ


बैतूल/सारनी। कैलाश पाटिल


श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में 5 अगस्त को होने वाले मंदिर निर्माण को लेकर भूमिपूजन के 1 दिन पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का उपयोग करते हुए मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पाथाखेडा के शिव मंदिर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान सभी ने मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया। कांग्रेस के अवधेश सिंह, विक्की सिंह, मनोज पंडित ने बताया कि कई वर्षों के पश्चात भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में आराध्य भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के कार्य की नींव 5 अगस्त को रखी जायेगी। जो कि सभी देशवासियों के लिए काफी खुशी की बात हैं, इस ऐतिहासिक भूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर पर 1 दिन पूर्व सभी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों द्वारा सुंदरकांड अथवा हनुमान चालीसा के पाठ करने के निर्देश जारी किए गए थे। जिस पर शासन के नियमों को ध्यान में रखकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान कार्यवाहक अध्यक्ष बटेश्वर भारती, सेवादल के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सतीश सेन, सौरभ सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Popular posts
आलोक मिश्रा हत्याकाण्ड का आरोपी रणवीरसिंह राठौर 9 साल बाद गिरफ्तार , बैतूल पुलिस की कार्यवाही
चित्र
राजस्थान सरपंच संघ के आह्वान पर बाड़मेर जिला सरपंच संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।
चित्र
बावन गढ़ो में एक बधाण गढ़ी में सब कुछ होते हुए भी पर्यटन से अछूती                                        
चित्र
जिलाधिकारी ने लोनिवि और रेखीय विभागों को सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त कर फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*
चित्र
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पुत्रीरत्न प्राप्ति पर महिला मोर्चा ने बांटी मिठाई, मनाई खुशियां
चित्र