भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पुत्रीरत्न प्राप्ति पर महिला मोर्चा ने बांटी मिठाई, मनाई खुशियां
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पुत्रीरत्न प्राप्ति पर महिला मोर्चा ने बांटी मिठाई, मनाई खुशियां

 होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा को पुत्रीरत्न की प्राप्ति होने के सुअवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया के नेतृत्व में महिला मोर्चा द्वारा सेठानी घाट पर मां नर्मदा के पूजन अर्चन उपरांत प्रसाद स्वरूप मिष्ठान वितरित कर खुशियां मनाई गई। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने बताया कि यह हर्ष का विषय है कि हमारे यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जी के घर लाड़ली लक्ष्मी का आगमन हुआ है। आज हम सभी ने नवजात शिशु के उज्जवल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए मां नर्मदा से प्रार्थना की है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री माधवदास अग्रवाल, महामंत्री ऊप्रसन्ना हर्णे, जिला पदाधिकारी अमित महाला, प्रशांत दीक्षित, चरणजीत सिंह, अभिषेक तिवारी, सिम्मी पटेल, अर्चना पुरोहित, वंदना दुबे, मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, मनीष परदेशी गज्जू चौहान, मनीष शर्मा, प्रशांत तिवारी, प्रदीप यादव सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
Popular posts
जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड किया प्रदान*
चित्र
विकासखंड पोखरी के तहत बमोथ में संचालित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ को भारतीय स्टेट बैंक शाखा गौचर ने दान दिये तीन सीलिंग फैन, बच्चे हुऐ खुश
चित्र
पाथाखेड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग घरों में हुई चोरी की वारदातों का किया खुलासा,
चित्र
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र