सेवानिवृत्त एसडीओ गजेंद्र सिंह बघेल को दी गई भावभीनी विदाई

सेवानिवृत्त एसडीओ गजेंद्र सिंह बघेल को दी गई भावभीनी विदाई


सतना। सतना ग्राउंड वाटर सर्वे के सब डिवीजन ऑफिसर श्री गजेंद्र सिंह बघेल के सेवानिवृत्ति के अवसर पर  उपस्थित समस्त स्टाफ ने भावभीनी विदाई दी श्री गजेंद्र ने जियोलॉजी से पोस्ट ग्रेजुएशन के उपरांत विभाग में अपनी सेवाएं देना शुरू की। विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने सन 1980 से 82 तक सतना, 82 से 95 मुरैना, 95 से 2014 रीवा और 2014 से जुलाई 2020 तक सतना में अपने जीवन के कुल 40 वर्ष सफलतापूर्वक सरकारी सेवाएं दी। बीच में कई वर्षों तक एजुकेटिव इंजीनियर के प्रभार में भी रहे, वर्तमान में जिले और शहडोल संभाग के प्रभारी के रूप में कार्य किया। आपको एक अच्छे जियोलॉजिस्ट के रूप में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की ग्राउंड वाटर लेवल स्कीम में उत्कृष्ट कार्य के लिए हमेशा याद किया जाएगा। गजेंद्र सिंह को विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारियों ने शॉल, श्रीफल, श्रीमद्भागवत गीता,  और उपहार देकर विदाई दी। उन्होंने एजुकेटिव इंजीनियर यू बी सिंह परिहार, साथियों और अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


शिखा सोनी जिला ब्यूरो कैमरामैन पुरुषोत्तम सोनी एसीपी न्यूज़ इंडिया


Popular posts
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट का गौचर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत*
चित्र
थाना बहोरीबंद पुलिस की अवैध शराब व्रिक्रय करने वालो पर की ताबडतोड कार्यवाही , आबकारी एक्ट के तहत 06 प्रकरण पंजीबद्ध
चित्र
सारणी बोरी घाट मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त
चित्र
गैरसैंण में स्थाई राजधानी की मांग को लेकर पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में जनचेतना अभियान जारी, 9 नवंबर को कर्णप्रयाग में धरना प्रदर्शन
चित्र
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर देहरादून जा रहे 15 सदस्यीय दल का गौचर में हुआ स्वागत*
चित्र