भारतीय मजदूर संघ के आव्हान पर बैतूल जिले के नपा कर्मचारी मुख्यमंत्री के नाम मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपने भोपाल पहुंचे।
भारतीय मजदूर संघ के आव्हान पर बैतूल जिले के नपा कर्मचारी मुख्यमंत्री के नाम मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपने   भोपाल पहुंचे।

बैतूल/सारनी। कैलाश पाटील (आँखे क्राईम पर)

भारतीय मजदूर संघ के द्वारा कर्मचारियों के मुख्य मांगों को लेकर भोपाल में शक्ति प्रदर्शन एवं धरना प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। एवं प्रदेश के भारतीय मजदूर संघ के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के कर्मचारी अधिक से अधिक संख्या में धरना स्थल भोपाल पहुँचकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाया। नगर पालिका मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष केके भावसार, जिला महामंत्री हरिओम कुशवाहा इकाई अध्यक्ष ललित सोना और इकाई सचिव निराकार सागर ने बताया कि सरकार की तरफ से ज्ञापन लेने के लिए स्वयं मंत्री विश्वास सारंग मंच पर उपस्थित हुए। प्रदेश के सभी कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि सरकार जल्द से जल्द आपकी जायज  मांगों को पूरा करने का प्रयास करेगी। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि अगर समय सीमा पर हमारी मांगों का निराकरण नहीं किया जाता है तो पुनः प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा और जिसकी संपूर्ण जवाबदारी मध्य प्रदेश सरकार की होगी।
Popular posts
बोरदेही बायपास रविदास मोहल्ला पर गंदा पानी बहने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा
चित्र
भारत दर्शन - शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में जउमावि बमोथ से छात्र प्रतिमन व छात्रा निकिता का हुआ चयन
चित्र
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चमोली जिले के 5 पुलों का वर्चुअली उद्घाटन किया*
चित्र
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट ) के मिर्जापुर जनपद के जिला संयोजक बनाये गए शुभेन्द्र शरण त्रिपाठी।
चित्र
जिलाधिकारी ने सभी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए विधानसभावार एसआईआर कार्य की प्रगति विस्तार से समीक्षा की*
चित्र