एटक संघ कार्यालय में विदाई समारोह का कार्यक्रम हुआ संपन्न।
एटक संघ कार्यालय में विदाई समारोह का कार्यक्रम हुआ संपन्न।

बैतूल/सारनी। कैलाश पाटील

5 मार्च को देर रात 10 बजे तक एटक संघ कार्यालय में विदाई समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। ज्ञात हो कि पाथाखेड़ा क्षेत्र की विभिन्न इकाइयों से कार्मिक, ईएन्डएम और सर्वे संवर्ग में आठ कर्मचारियों का चयन गैर अधिकारी से अधिकारी वर्ग में हुआ। जिसमें सर्वाधिक पाँच कर्मचारी एटक यूनियन के सदस्य है। एटक के सदस्यों में कार्मिक अधिकारी के रूप में राकेश वाईकर और योगेश चौकीकर, इंजीनियर के रूप में कृष्णराव खाददेव, सर्वे अधिकारी के रूप में अरविंद भारती और संजय आठनेरे का चयन हुआ है। सर्वप्रथम सभी चयनित साथियो का फूल मालाओं से स्वागत किया गया तत्पश्चात शाल श्रीफल देकर उन्हें सम्मानित किया गया। महांमत्री श्रीकांत चौधरी ने अपने वक्तव्य में कहा कि वेलफेयर कमेटी मेम्बर राकेश वाईकर का कार्यकाल अति सराहनीय रहा इनकी कमी संगठन को जरूर महसूस होगी इसी प्रकार सभी साथी संगठन की सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। अंत मे इन्देश सिंह ठाकुर ने आभार व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम में एरिया अध्यक्ष लक्ष्मण झरबड़े, एरिया जेसीसी सदस्य हबीब अंसारी, भरत सिंह, एरिया कोषाध्यक्ष इन्देश सिंह ठाकुर, संयुक्त महामंत्री अशोक सिंह चौहान, कार्यवाहक अध्यक्ष खेमचंद जावरे, वेलफेयर सदस्य अशोक सेनगुप्ता, टीएससी सदस्य गोविंद पवार, दीपक तुरिया, फ़िरोज़ खान, सुखदेव सूर्यवंशी, वरुण सिंह, पुरुषोत्तम पंडित, हेमन्त चंद्रात्रे, प्रदीप रोजिन्दार, सेवाराम मालवी, पीसी शुक्ला, राकेश चक्रवती, रामनारायण यादव,रवि मंडलेकर, गोकुल वामनकर, साजिद, सुशीला, विमला उइके समेत आशा कार्यकर्ता एवं सैकड़ो यूनियन कार्यकर्ता शामिल हुए।