भारतीय मजदूर संघ का धरना प्रदर्शन 22 फरवरी को।

 भारतीय मजदूर संघ का धरना प्रदर्शन 22 फरवरी को।          



बैतूल/सारनी। कैलाश पाटील


देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ कर्मचारियों मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अब चरणबद्ध आंदोलन करने की योजना बना लिया है। नगर पालिका मजदूर संघ के जिला महामंत्री हरिओम कुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से  बताया की लंबे समय से संगठन के द्वारा मजदूरों एवं कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मध्य प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा गया, जिस पर अभी तक सरकार का ध्यान आकर्षित नहीं हो सका। इसलिए अब भारतीय मजदूर संघ को सड़क पर उतरने के लिए विवश होना पड़ा। इसके प्रथम चरण में 22 फरवरी को जिला केंद्र पर भारतीय मजदूर संघ एवं इससे संबंधित सभी संगठनों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा एकत्रित होकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा जाएगा। उसके बाद द्वितीय चरण में 7 मार्च को भोपाल के दशहरा मैदान में पूरे मध्यप्रदेश के कर्मचारियों एवं मजदूरों के द्वारा एकत्रित होकर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस आंदोलन में नगर पालिकाओं में कार्यरत सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी शासन से अपनी नियमितीकरण की मांग करेंगे। नगरीय प्रशासन के द्वारा बार-बार निकायों से केवल जानकारी मांगी जा रही है परंतु नियमितीकरण की प्रक्रिया आज तक नहीं हो पाई है। इसी प्रकार आंगनवाड़ी की बहने अपनी मांगे रखेंगे अंशकालीन कर्मचारी संघ, ठेका मजदूर संघ भवन निर्माण मजदूर संघ, संविदा स्वास्थ्य कर्मी, बिजली में कार्यरत कर्मचारी कोयला खदान में कार्यरत कर्मचारी, कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के कार्यकर्ता अपनी समस्याओं से शासन को अवगत कराएंगे। इस जिला स्तरीय ज्ञापन में भारतीय मजदूर संघ नर्मदा पुरम संभाग के विभाग प्रमुख राजेश मंसूरिया, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष पंजाब गायकवाड, जिला मंत्री विनय डोंगरे, नगर पालिका मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष कमल किशोर भावसार सहित जिले के सभी पंजीकृत यूनियनों के तमाम अधिकारी कर्मचारी एवं हजारों की संख्या में मजदूर साथी उपस्थित रहेंगे।