भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू
भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू  प्रदेशव्यापी आह्वाहन पर जिलाध्यक्ष विकेश साहू के निर्देशानुसार भाजपा मंडल रामानुजगंज में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अनोज यादव के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा ने लोकपर्व छेरछेरा के अवसर पर प्रदेश काँग्रेस सरकार के मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल से घोषणापत्र की छायाप्रति के साथ छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मांगा। युवा मोर्चा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस 2018 विधानसभा चुनाव से पूर्व अपने घोषणा घर घर रोजगार हर घर रोजगार और बेरोजगारों को 2500/- रुपये महीना भत्ता देने की बात अपने घोषणापत्र के माध्यम से कही थी और सरकार में आने के बाद आज 3 साल हो गए पर अब तक युवाओं को कोई रोजगार नही मिला। इधर प्रदेश की कांग्रेस सरकार युवाओं को रोजगार तो नही दे पाई पर लोगो से उनके रोजगार को छिनने का कुत्सिक प्रयास जरूर किया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ये बोलते हैं की हमने 2500/- बेरोजगारी भत्ता देने जैसी कोई बात नही बोली जो कि बिल्कुल गलत व निंदनीय है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार घोषणापत्र के माध्यम से छत्तीसगढ़ के युवाओं को किये झूठे वादों से छलने का कार्य किया है। उक्त विषयों को लेकर युवा मोर्चा ने कोविड19 को ध्यान में रखते हुवे मास्क व शोसल डिस्टेन्स का पालन करते हुवे आज लोकपर्व छेरछेरा के अवसर पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर युवाओं को ठगने का आरोप लगाया है।
Popular posts
बावन गढ़ो में एक बधाण गढ़ी में सब कुछ होते हुए भी पर्यटन से अछूती                                        
चित्र
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट का गौचर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत*
चित्र
जिलाधिकारी ने लोनिवि और रेखीय विभागों को सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त कर फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*
चित्र
आलोक मिश्रा हत्याकाण्ड का आरोपी रणवीरसिंह राठौर 9 साल बाद गिरफ्तार , बैतूल पुलिस की कार्यवाही
चित्र
राजस्थान सरपंच संघ के आह्वान पर बाड़मेर जिला सरपंच संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।
चित्र