सतना जिले में 16 लाख 20 हजार 658 मतदाता
सतना जिले में 16 लाख 20 हजार 658 मतदाता

सतना 05 जनवरी 2022/भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 में 1 जनवरी 2022 की अर्हता तिथि के मान से कार्यक्रम अनुसार फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी को कर दिया गया है।सतना जिले में अंतिम प्रकाशन के समय 7 विधानसभा क्षेत्रो में कुल 16 लाख 20 हजार 658 मतदाता हैं। जिनमें 8 लाख 53 हजार 393 पुरुष और 7 लाख 67 हजार 250 महिला एवं 15 थर्ड जेण्डर मतदाता शामिल हैं। जिले की जनसंख्या लिंग अनुपात 899.06 है। विधानसभा क्षेत्र अनुसार मतदाताओं में विधानसभा क्षेत्र *61 चित्रकूट* में 112985 पुरुष, 97337 महिला सहित कुल 2 लाख 10 हजार 322 मतदाता है। विधानसभा का जेण्डर रेशियो 861.5 है। विधानसभा *62 रैगांव* में 111146 पुरुष, 98504 महिला सहित कुल 2 लाख 9 हजार 650 मतदाता हैं। यहां का जेण्डर रेशियो 886.26 है। विधानसभा क्षेत्र *63 सतना* में 127239 पुरुष, 116307 महिला और 8 थर्ड जेण्डर मिलाकर कुल 2 लाख 43 हजार 554 मतदाता हैं। यहां का जेण्डर रेशियो सर्वाधिक 914.08 है। विधानसभा क्षेत्र *64 नागौद* में 118725 पुरुष, 107225 महिला और 1 थर्ड जेण्डर सहित 2 लाख 25 हजार 951 मतदाता हैं। यहां का जेण्डर रेशियो 903.14 है। विधानसभा क्षेत्र *65 मैहर* में 129285 पुरुष, 117506 महिला और 6 थर्ड जेण्डर मिलाकर कुल 2 लाख 46 हजार 797 मतदाता हैं। यहां का जेण्डर रेशियो 908.89 है। विधानसभा क्षेत्र *66 अमरपाटन* में 121205 पुरुष, 110511 महिला सहित 2 लाख 31 हजार 716 मतदाता है। यहां का जेण्डर रेशियो 911.77 है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र *67 रामपुर बघेलान* में 13208 पुरुष, 119860 महिला मतदाता सहित कुल 2 लाख 52 हजार 668 मतदाता हैं। रामपुर बघेलान का जेण्डर रेशियो 902.51 है।

शिखा सोनी जिला ब्यूरो न्यूज एसीपी इंडिया